जानिए गौतम गंभीर की हसीन बीवी को, जिनसे केकेआर के कैप्टन को लगता है डर
नई दिल्ली। केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर ने उस वक्त सबको हैरत में डाल दिया जिस वक्त उन्होंने कहा कि उन्हें अब अपनी बीवी से पिटाई का डर है क्योंकि उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि अब उनकी वाइफ बहुत नाराज हो सकती हैं।
असल में गंभीर का कसूर ये है कि उन्होंने आईपीएल के एक एड शूट के लिए डांस कर दिया है।

गंभीर ने कभी डांस नहीं किया
जबकि पत्नी के कई बार कहने पर भी गंभीर ने कभी डांस नहीं किया लेकिन एड के लिए उन्होंने डांस शूट किया है जिसके कारण गंभीर इस वक्त अपनी प्यारी बीवी से डरे हुए हैं।

ये गंभीर की मोहब्बत है...
लेकिन ये गंभीर की मोहब्बत है जो उन्होंने इतनी प्यारी बात मीडिया में कही है, जबकि सच तो ये हैं कि केकेआर का ये डैशिंग कैप्टन अपनी बेइंतहा खूबसूरत पत्नी से बेपनाह मोहब्बत करता है।

रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं...
गौतम गंभीर की पत्नी मिसेज नताशा गंभीर एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। आपको बता दें दिल्ली के करोड़पति बिजनेस फैमिली की बेटी नताशा जैन और क्रिकेटर गौतम गंभीर लंबे अरसे से एकदूसरे को जानते थे, वैसे तो कहा जाता है कि दोनों की अरेंज्ड मैरज है लेकिन कुछ मीडिया तंत्रों ने इनका प्रेमविवाह बताया है।

शादी 28 अक्टूबर 2011 में
गौतम और नताशा की शादी 28 अक्टूबर 2011 में हुई थी। दोनों को शादी से एक खूबसूरत बेटी भी है। आईपीएल मैचों के दौरान नताशा को स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में देखा गया है, वैसे आम तौर पर वो क्रिकेट के प्लेटफार्म पर कम ही दिखती हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
लेकिन नताशा जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी खूबसूरती, उनका ड्रेसिंग सेंस और उनकी सादगी भरी लाइफ स्टाइल हमेशा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications