'सेलेक्टर्स अच्छे बंदे हैं, पर उन सबने मिलकर भी कोहली की तुलना में आधे मैच भी नहीं खेले हैं'
नई दिल्लीः विराट कोहली की कप्तानी का मामला भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादित किस्सों में एक के तौर पर दर्ज हो गया है। पहले उन्होंने टी20 से इस्तीफा दिया और फिर वनडे कप्तानी उनसे एक झटके में छीन ली गई। कप्तानी छीनना समस्या नहीं है क्योंकि बोर्ड अपने फैसलों में भारतीय क्रिकेट का लंबा हित पहले देखता है। दिक्कत विराट कोहली और बोर्ड द्वारा की जानी वाली अलग बाते हैं जिन्होंने इस मामले को मझधार में छोड़ दिया है।
गांगुली कहते हैं कि बोर्ड ने कोहली से टी20 कमान ना छोड़ने का अनुरोध किया था। यही से अंदर की बात बाहर आने की शुरुआत हुई थी। इसके जवाब में कोहली चुप नहीं बैठे और सबको बता दिया कि ऐसा कोई अनुरोध बोर्ड में किसी की ओर से नहीं आया था और टेस्ट टीम चयन बैठक के केवल 90 मिनट पहले ही उनको पता चला कि वे वनडे कप्तान नहीं रहे। यह जानकारी उनको चेतन शर्मा ने दी जो चयन समिति के चेयरपर्सन हैं।

सेलेक्टरों को पहले गांगुली से बात करनी चाहिए थी- कीर्ति आजाद
इस मामले पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर कीर्ति आजाद को लगता है कि चयनकर्ताओं को पहले गांगुली से बात करनी चाहिए थी। अगर गांगुली सहमत होते तो ही कोई फैसला करना था। ये नियम काफी पहले से चला आ रहा है। इससे अलावा आजाद ने यह भी कहा कि कोहली को जैसे कप्तानी से हटाया गया उससे उनको अंदर से हर्ट हुआ होगा।
आजान ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए कहा कि, विराट कोहली दुखी नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है वह हर्ट हैं क्योंकि उनको सूचना ही इस तरीके से दी गई। सभी सेलेक्टर अच्छे इंसान हैं, लेकिन अगर आप उनके कुल मैचों की संख्या को देखें तो उन्होंने कोहली से आधे मुकाबले भी नहीं खेले हैं।
बेशकीमती सबक- रोहित ने NCA में अंडर-19 टीम के युवाओं के साथ बिताया समय

फिलहाल साउथ अफ्रीका पर फोकस-
फिलहाल बोर्ड ने कोहली की बातों का जवाब देने से सार्वजनिक तौर पर इंकार कर दिया है। गांगुली कह चुके हैं बीसीसीआई इस मामले से डील करेगा। दूसरी ओर, टीम इंडिया इस समय कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के टूर पर है जहां 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। विराट सीरीज को लेकर फोकस लगते हैं और प्रोफेशनल तरीके से भारतीय क्रिकेट में अपनी आगे की पारी जारी रखने के अंदाज में दिखते हैं। वे टेस्ट सीरीज के बाद तीन ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।

रोहित-कोहली के साथ ही भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ना है
विराट और रोहित के बीच दरार की बात आम जनमानस में पक्की मानी जा रही है। आधिकारिक तौर पर दोनों ही दिग्गजों ने इस बार का हमेशा पुरजोर खंडन किया है लेकिन चीजें कई बार उलझ जाती हैं और सभी अपने कयासों में फंस जाते हैं। इस वक्त भी ऐसा ही दौर जारी है। रोहित फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
