For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया विराट-स्मिथ में से कौन सा खिलाड़ी है बेहतर

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर हमेशा से दो अच्छे खिलाड़ियों के बीच तुलना करने का सिलसिला सालों से चला आ रहा है। मौजूदा समय में यह तुलना भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच देखने को मिलती रहती है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने जहां कई मुकाम हासिल किये तो वहीं पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ बॉल टैंपरिंग प्रकरण के बाद कप्तानी से हाथ धो चुके हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने दोनों खिलाड़ियों के बीच अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बीच चुनने के सवाल का जवाब दिया। हालांकि उनका जवाब थोड़ा हैरान करने वाला था।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के एंकर रौनक ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल से सवाल किया गया कि वह विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में से किसे चुनेंगे। इसके जवाब में इयान चैपल ने अलग तरह से जवाब देते हुए कहा कि बतौर खिलाड़ी या बतौर कप्तान।

और पढ़ें: मानहानि के मुकदमे पर शोएब अख्तर का जवाब, कहा- दो टके का वकील, झूठा है

चैपल के सवाल पर रौनक ने कहा , 'आप ही बताएं। दोनों ही प्रारूप में से आप किसे चुनेंगे।'

उन्होंने कहा, 'मैं कोहली को दोनों तरह से चुनूंगा, कप्तान के तौर पर भी और बल्लेबाज के तौर पर भी।'

इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि वह उस गेंदबाज का नाम बतायें जिसकी कप्तानी में वह खेलना पसंद करेंगे, जिसके जवाब में चैपल ने वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का नाम लिया।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में कौन बेहतर बल्लेबाज है इस बात पर लगातार चर्चा चलती रहती है। कुछ लोगों की नजर में स्टीव स्मिथ हैं तो कुछ विराट कोहली को बेहतर बताते हैं।

और पढ़ें: बुमराह को बेबी बॉलर कहने पर रज्जाक ने दी सफाई, कहा- विश्व कप में पाक पर हमेशा भारी पड़ेगा भारत

स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में कौन बेहतर बल्लेबाज है, इस पर चर्चा लगातार होती रहती है। कुछ दिग्गजों की नजर में विराट बेहतर हैं तो कुछ की नजर में स्टीव स्मिथ। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भी अपनी बल्लेबाजी की धौंक जमाई है जबकि स्टीव स्मिथ भारतीय पिचों पर प्रदर्शन करने में परेशानी का सामना करते नजर आये हैं।

Story first published: Saturday, May 2, 2020, 14:29 [IST]
Other articles published on May 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+