For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मिल गया भारत को नया मुख्य कोच, इस सीरीज से शुरू करेंगे अपना कार्यकाल

नई दिल्ली। आखिरकार भारत को नया मुख्य कोच मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने बुधवार जानकारी देते हुए कहा कि अब टीम के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ भूमिका निभाएंगे। सुश्री सुलक्षणा नाइक और श्री आरपी सिंह की क्रिकेट सलाहकार समिति ने सर्वसम्मति से राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया। बीसीसीआई ने रवि शास्त्री के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए 26 अक्टूबर को उक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिनका कार्यकाल मौजूदा आईसीसी टी 20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें- कोहली के फैसलों पर भड़के गाैतम गंभीर, बोले- मुझे कभी प्रभावित नहीं किया

इस सीरीज से शुरू करेंगे अपना कार्यकाल

इस सीरीज से शुरू करेंगे अपना कार्यकाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में द्रविड़ अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। बोर्ड ने रवि शास्त्री (पूर्व टीम निदेशक और मुख्य कोच), बी अरुण (गेंदबाजी कोच), आर श्रीधर (फील्डिंग कोच) और विक्रम राठौर (बल्लेबाजी कोच) को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी। शास्त्री के नेतृत्व में, भारतीय क्रिकेट टीम ने विदेशी पिचों पर भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत टेस्ट प्रारूप में पहले स्थान पर गया और आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई।

भारत ऑस्ट्रेलिया (2018-19) में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी और इसके बाद 2020-21 में एक और सीरीज जीती। भारत द्विपक्षीय सीरीज में सभी 5 T20I जीतने वाली पहली टीम भी थी जब उसने न्यूजीलैंड को 5-0 से हरा दिया था। शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत ने घर पर अपनी सभी सात टेस्ट सीरीज जीतीं।

गांगुली ने किया स्वागत

गांगुली ने किया स्वागत

बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने द्रविड़ की नियुक्ति पर बयान देते हुए कहा, ''बीसीसीआई राहुल द्रविड़ का भारत की वरिष्ठ पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता है। राहुल का क्रिकेट करियर बेहद ही शानदार रहा है। राहुल महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख के रूप में भारतीय क्रिकेट के लिए नेक काम किया है। एनसीए में राहुल का जो रोल रहा है उससे कई युवा क्रिकेटर सामने आए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। मुझे उम्मीद है कि उनका नया कार्यकाल भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।''

द्रविड़ से बेहतर कोई नहीं

द्रविड़ से बेहतर कोई नहीं

वहीं राहुल द्रविड़ को लेकर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, ''राहुल द्रविड़ से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है। मुझे उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होते हुए देखकर बेहद खुशी हो रही है। अगले दो सालों में होने वाले दो विश्व कप के साथ एक सहज परिवर्तन होना जरूरी है और द्रविड़ इस काम के लिए सही व्यक्ति हैं। राहुल द्रविड़ एनसीए को बहुत जरूरी दिशा प्रदान की है। साथ ही भारत अंडर -19 और भारत ए स्तर पर युवा लड़कों को अच्छे से तैयार किया है। यह सब चीजें देख हमारा मानना ​​​​है कि एक कोच के रूप में यह उनके लिए एक अच्छी तरक्की भी है। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि उनके नेतृत्व में भारतीय टीम सभी प्रारूपों में दबदबा बनाए रखेगी। बोर्ड जल्द ही अन्य कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति करेगा, जो संयुक्त रूप से हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मुख्य कोच का समर्थन करेंगे।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 21:34 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+