For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के फैसलों पर भड़के गाैतम गंभीर, बोले- मुझे कभी प्रभावित नहीं किया

नई दिल्ली। विराट कोहली की किस्मत बताैर कप्तान बेहद खराब दिखी है। भारत ने अपने पहले दो मैच बुरी तरह से गंवा दिए। पहले पाकिस्तान के हाथों टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा तो फिर दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से 8 विकेट रहते मात मिली। कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। टीम में हो रहे बदलाव भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। दोनों मैचों में बदलाव दिखे हैं, जिस कारण साफ दिखा कि टीम में आत्मविश्वास की कमी है। वहीं अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने भी कोहली के फैसलों पर सवाल उठाते हुए भड़ास निकाली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह ली, जबकि ईशान किशन को आश्चर्यजनक रूप से केएल राहुल के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया। इस कारण रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर और कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी। हालांकि ओपनिंग जोड़ी सस्ते में निपट गई, जिससे बाकी बल्लेबाज भी खुद को संभाल नहीं सके। गंभीर ने कहा कि कोहली ने उन्हें एक रणनीतिकार के रूप में कभी प्रभावित नहीं किया। उनका मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी, जो टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के मेंटर हैं, ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बदलाव करने का सुझाव नहीं दिया होगा। गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखा, "कोहली ने मुझे एक रणनीतिकार के रूप में कभी प्रभावित नहीं किया। रविवार को एक बार फिर उन्हें निराशा हाथ लगी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्यों बदला?"

यह भी पढ़ें- 'आप उन्हें हल्के में नहीं ले सकते', हरभजन ने किया भारतीय टीम को सावधान

गंभीर ने कहा, "अगर इतना ही काफी नहीं था, तो उन्होंने बल्लेबाजी क्रम भी बदल दिया और रोहित के स्थान पर ईशान किशन को ओपनिंग करने के लिए भेज दिया। मैंने एमएस धोनी के साथ काफी खेला है। अगर वो होते तो एक मैच हारने के बाद अगले मैच में घुटने टेकते हुए टीम में बदलाव नहीं करते। और मैं यह भी समझता हूं कि अन्य सहयोगी स्टाफ शायद ही कोहली के फैसलों को चुनौती देते हैं।"

इस बीच, भारत का अगला मैच बुधवार (3 नवंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ है। हालांकि मेन इन ब्लू के पास सेमीफाइनल में जाने की बहुत कम संभावना है, लेकिन उन्हें अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए इस खेल को बड़े अंतर से जीतने की आवश्यकता है।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 18:19 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+