नई दिल्ली। इंडियन कोच की लड़ाई अब फिर से रोचक हो गई है क्योंकि एक बार फिर से भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और जूनियर नेशनल टीम के मौजूदा चीफ सिलेक्टर वेंकटेश प्रसाद भी भारतीय टीम के कोच की दौड़ में शामिल हो गए हैं, जो रवि शास्त्री के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
प्रसाद का रिकार्ड काफी अच्छा रहा है, वो एक बेहतरीन बॉलर रहे हैं , उन्होंने कई मैच जीताऊ पारियां खेली हैं। इंडिया पहली बार जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट का विजेता बना था तो प्रसाद ही उस समय टीम इंडिया के बॉलिंग कोच थे।
लेग-कटर स्पेशलिस्ट कहलाते थे प्रसाद
मालूम हो कि अपने क्रिकेट करियर के दौरान वेंकटेश प्रसाद ने 33 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेले थे जिसमें उन्होंने क्रमशः 96 और 196 विकेटें ली हैं, उन्हें लेग-कटर स्पेशलिस्ट कहा जाता था। वेंकटेश वर्ष 2007 से 2009 तक टीम के बोलिंग कोच भी रह चुके हैं। हालांकि 47 वर्षीय प्रसाद ने कोच के लिए दौड़ में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।