'एक बार गये तो वापस नहीं लौटेंगे धोनी', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने संन्यास पर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये मैच के बाद से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी लगातार मैदान से बाहर चल रहे हैं, जिसके बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलों का बाजार चल पड़ा। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान, कोच, बीसीसीआई अध्यक्ष से लेकर खुद धोनी तक ने इस पर कुछ भी साफ करने से इंकार कर दिया। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी की वापसी के लिये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन को उचित पैमाना माना जा रहा था।
और पढ़ें: वनडे क्रिकेट के वो 5 दिग्गज खिलाड़ी जो करियर में नहीं लगा सके शतक, एक भारतीय भी शामिल
धोनी भी आईपीएल कार्यक्रम की घोषणा के बाद से तैयारियों में जुट गये थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते 29 मार्च से शुरु होने वाला यह टूर्नामेंट 15 अप्रैल तक के लिये टाल दिया गया है, हालांकि मौजूदा हालात देखकर इसके आयोजित हो पाने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच जहां कुछ लोगों का मानना है कि धोनी का दौर खत्म हो चुका है वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन कुछ अलग राय रखते हैं।
और पढ़ें: 3 देश जिनके खिलाड़ियों का IPL 2020 में खेलना बेहद जरूरी, नहीं तो बढ़ जायेगी परेशानी

धोनी पर संन्यास लेने का दबाव बनाना गलत
जहां लोगों के बीच लगातार धोनी के संन्यास को लेकर कई तरह के सवाल बरकरार हैं वहीं इस मुद्दे पर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने साफ कर दिया है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के जरिये न सिर्फ धोनी बल्कि कुछ अन्य खिलाड़ी भी टी20 विश्व कप की टीम में जगह बना सकते हैं।
ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर संन्यास लेने का दबाव बनाना गलत है, क्योंकि वह अगर एक बार चले गये तो उन्हें दोबारा टीम में शामिल कर पाना नामुमकिन है।

भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते हैं धोनी
नासिर हुसैन का मानना है कि भारतीय टीम के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और वह भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते हैं।
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'क्या महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में जगह के हकदार हैं? यह सीधी सी बात है। यह नियम हर किसी पर लागू होता है। जितना मैंने धोनी को देखा है, मुझे लगता है कि वह अभी भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते हैं। हां, एक-दो ऐसे मामले हुए हैं, जब लक्ष्य का पीछा करने के मामले में उनसे गलती हुई, जैसे कि इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का मुकाबला लेकिन कुल मिलाकर देखें तो धोनी अब भी बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।'

धोनी को दोबारा टीम में शामिल कर पाना मुश्किल
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने धोनी को संन्यास ले लेना चाहिये कहने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको याद रखना होगा कि अगर धोनी एक बार टीम से चले गये तो उन्हें दोबारा शामिल कर पाना नामुमकिन होगा।
उन्होंने कहा, 'और इस बात का ख्याल रखें कि एक बार अगर वह चले गए तो आप उन्हें दोबारा टीम में शामिल नहीं कर सकते। धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक पीढ़ी में एक बार आते हैं। उन पर जल्दी रिटायरमेंट लेने का दबाव मत बनाइए। सिर्फ धोनी अपनी मानसिक स्थिति जानते हैं और अंत में फैसला सिलेक्टर्स को करना है।'

रवि शास्त्री ने धोनी की वापसी पर रखी थी यह शर्त
गौरतलब है कि आईपीएल के आयोजन को लेकर अभी तक संदेह बरकरार है,हालंकि अब इसके आयोजन पर फैसला 15 अप्रैल को खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और बीसीसीआई की बैठक के बाद किया जायेगा।
कोच शास्त्री ने कहा था- 'यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलेंगे साथ ही विकेटकीपिंग में अन्य खिलाड़ी कैसा कर रहे हैं या फिर उनका फॉर्म धोनी के फॉर्म के मुकाबले कैसा है, ये सब बातें भी मायने रखेंगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल आखिरी बड़ा टूर्नामेंट है, इसके बाद आपके अंतिम 15 लगभग तय हो जाएंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
