For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व हेड कोच ने भारतीय महिला टीम को लेकर लगाया बड़ा आरोप, गांगुली-द्रविड़ से की शिकायत

नई दिल्ली। भारतीय टीम की 3 सदस्यीय सलाहकार समिति ने शुक्रवार को महिला क्रिकेट टीम के लिये नये कोच का चयन कर लिया है। सीएसी ने रमेश पोवार को टीम का नया कोच चुना। हालांकि चयन प्रक्रिया के बाद महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डब्ल्यू वी रमन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और एनसीए के अध्यक्ष राहुल द्रविड़ को लेटर लिखकर टीम की शिकायत की थी। इस मेल में डब्ल्यू वी रमन ने महिला क्रिकेट टीम पर घमंडी होने का आरोप लगाया है और कहा है कि अगर टीम को आगे बढ़ना है तो उसे इस संस्कृति को बदलने की जरूरत है।

इसके साथ ही पूर्व हेड कोच ने महिला क्रिकेट के लिये खाका तैयार करने के लिये मदद करने की भी बात कही और कहा कि अगर उनसे सलाह मांगी गई तो वह महिला क्रिकेट के लिये खाका तैयार कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रमन की देख-रेख में भारतीय महिला टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गये टी20 विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।

और पढ़ें: वेस्टइंडीज ने जारी किया समर क्रिकेट कैलेंडर, 38 दिनों में खेलेगी 15 टी20 मैच, देखें पूरा शेड्यूल

पूर्व कोच की ओर से भेजी गई इस मेल की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, 'जितना मुझे पता है कि रमन हमेशा मानते हैं कि टीम को हर किसी से ऊपर रखने की जरूरत है और वो ऐसा करने में ही विश्वास रखते हैं और जोर देते हैं कि टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी न हो जो घमंडी न हो और खुद से पहले टीम के बारे में सोचता हो।'

डब्ल्यू वी रमन ने यह लेटर दो पूर्व कप्तानों को लिखा है जिसके बाद विवाद होने का खतरा है। अक्सर देखा गया है कि जब भी खिलाड़ी और कोच के बीच में विवाद होता है तो कोच को बलि चढ़ना होता है, चूंकि अब रमन कोच नहीं हैं तो वो इस बारे में खुलकर लिख सकते हैं। रमेश पोवार और मिताली राज के केस में यह देखने को मिला था।

और पढ़ें: हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा- गेंदबाजी करना जरूरी

गौरतलब है कि पूर्व कोच की ओर से लिखे गये इस पत्र में किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि इस लेटर में टीम के अंदर स्टार खिलाड़ियों के बीच प्रचलित संस्कृति के बारे में विस्तार से बात की गई है और इससे फायदा से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। सूत्र के अनुसार रमन ने पहले भी कई बार सौरव गांगुली से बात करने की कोशिश की है लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया जिसके बाद उन्होंने लेटर लिखा और खास व्यक्तियों के बारे में बात करते हुए उन खिलाड़ियों के बारे में बात की है और कहा है कि उन्हें टीम को खुद से ऊपर रखने की जरूरत है।

सूत्र के अनुसार कोच रमन का लेटर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को मिल चुका है जिसमें उन्होंंने कहा है कि यदि कोई पूर्व खिलाड़ी खुद को टीम से ऊपर मानता है तो सौरव गांगुली को इस बात पर फैसला लेना चाहिये कि क्या कोच उनसे बहुत ज्यादा मांग रहा है। रमन ने इस दौरान उन सभी आरोपों को खारिज किया है जिसके अनुसार उन पर सक्रिय नहीं रहने का आरोप लगाया गया था।

Story first published: Friday, May 14, 2021, 21:58 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+