For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान- अब आसान नहीं होगी धोनी की वापसी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने खेल जगत को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। क्रिकेट फैंस मार्च महीने के अंत में आईपीएल का आनंद उठाने का बेसब्री का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोरोना की मार ने सब उम्मीदों पर पानी फेर दिया। महेंद्र सिंह धोनी को इससे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा, क्योंकि अटकलें थीं कि धोनी आईपीएल के जरिए टीम में वापसी करेंगे जो पिछले साल जुलाई महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। अब दोबारा क्रिकेट शुरू होता भी है तो धोनी के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का भी यह मानना है कि इस स्थिति में अब धोनी के लिए वापसी कर पाना आसान भरा नहीं होगा।

आसान नहीं वापसी

आसान नहीं वापसी

वेंकटेश ने एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा, ''धोनी ने बीते करीब एक साल से क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं, इसलिए उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना आसान नहीं होगा।'' बता दें कि धोनी अंतिम बार भारत के लिए बीते साल 2019 क्रिकेट वर्ल्ड सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। ये मैच मैनचेस्टर ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। इस मैच के बाद से धोनी ने करीब एक साल से विकेटकीपिंग नहीं की है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नर्वस हैं विंडीज टीम के खिलाड़ी

आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट पर

आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट पर

वेंकटेश प्रसाद के मुताबिक, इसमें कोई संदेह नहीं है कि धोनी बहुत फिट हैं, लेकिन जब आपकी उम्र ज्यादा होती है तो आपके रिफलेक्सेस कमजोर हो जाते हैं। वह 40 के आसपास पहुंचने वाले हैं, इसलिए उनको वापसी करना मुश्किल होगा। लेकिन मैं ये टीम मैनेजमेंट पर छोड़ा चाहूंगा, यदि धोनी अच्छी फिटनेस दिखाते हैं और टीम मैनेजमेंट की उनके लिए क्या रणनीति है।

बस में लगी लोगों की भीड़ देख भड़के केविन पीटरसन, बोले- लॉकडाउन फिर से शुरू होगा

धोनी वापसी करें तो नंबर 3 पर खेलें

धोनी वापसी करें तो नंबर 3 पर खेलें

प्रसाद का मानना है कि अगर टीम मैनेजमेंट धोनी की वापसी चाहता है तो उसे एक्पीरिएंस विकेटकीपर की बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना चाहिए। प्रसाद ने आगे कहा मैं धोनी को फिनिशर के बजाय उन्हें 3 या 4 नंबर पर बैटिंग करने के लिए कहूंगा। यदि हमारे पास 10 ओवर बाकी हैं तो मैं धोनी से कहना चाहूंगा जाइए और अपनी फिनिशर की स्टाइल में मैच समाप्त कीजिए।

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 19:20 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+