For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

7 साल से था भारतीय टीम में वापसी का इंतजार, अब इस दिग्गज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहते हुए खेल के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। भारत के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय वनडे और 2 टेस्ट मैच खेल चुके पंकज सिंह ने साल 2014 में अपना आखिरी मैच भारत के लिये खेला था लेकिन उसके बाद से वो भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके। 7 सालों के इंतजार के बाद पंकज सिंह ने आखिरकार शनिवार को क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। पंकज सिंह ने संन्यास को लेकर बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा,'मेरे लिये यह निर्णय लेना आसान नहीं था, हालांकि हर खिलाड़ी के जीवन में एक दिन आता है जब उसे अपने करियर को अलविदा कहना ही होता है। बड़े भारी मन और मिले जुले जज्बातों के साथ मैं क्रिकेट के हर प्रारूप से अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान करता हूं।'

और पढ़ें: IND vs SL: इरफान पठान का खुलासा, बताया- क्यों श्रीलंका दौरे पर रनों का अंबार लगायेंगे पृथ्वी शॉ

पंकज सिंह ने घरेलू स्तर पर 117 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर 472 विकेट हासिल किये, जिसमें उन्होंने 28 बार 5 विकेट हॉल चटकाये। इसके साथ ही पंकज सिंह ने लिस्ट ए क्रिकेट में भी 118 विकेट हासिल किये। राजस्थान के लिये घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले पंकज सिंह ने आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बनें। इस दौरान उन्होंने 2008 से 2012 के बीच 17 मैच खेलकर 11 विकेट हासिल किये।

उन्होंने आगे कहा,'आज मेरे जीवन का सबसे कठिन दिन है लेकिन साथ ही पीछे मुड़कर जीवन में मिली सभी चीजों के लिये धन्यवाद कहने का भी दिन है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन, बीसीसीआई, आईपीएल और सीएपी के साथ खेलना मेरे लिये सम्मान की बात रही। राजस्थान क्रिकेट संघ के लिये मैं 15 साल से ज्यादा समय तक खेला और करियर के कई शानदार अनुभव और रिकॉर्ड अपने नाम किये। आरसीए के साथ मेरी यात्रा हमेशा यादगार रही और पहली प्राथमिकती भी रही।'

और पढ़ें: 'अगर IPL 2022 में धोनी नहीं खेले तो मैं भी कह दूंगा अलविदा', संन्यास को लेकर सुरेश रैना ने किया बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि पंकज सिंह ने 2010 में भारत के लिये डेब्यू किया था और पहला वनडे मैच खेला। हालांकि इस मैच में वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। पंकज सिंह को 4 साल का इंतजार करना पड़ा और फिर 2014 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। पंकज सिंह ने 2 टेस्ट मैच में सिर्फ 2 ही विकेट हासिल किये जिसके बाद उनकी वापसी नहीं हो सकी।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 15:30 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+