For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शुबमन गिल पर बरसा यह दिग्गज खिलाड़ी, कहा- हटा दो इंडिया-ए की कप्तानी से, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को दिल्ली और पंजाब के बीच हुए मैच में बल्लेबाज शुभमन गिल की ओर से अंपायर मोहम्मद रफी को अपशब्द कहे जाने के मामले में पूर्व क्रिकेटरों ने अब सजा की मांग करनी शुरु कर दी है। इस लिस्ट में भारत के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी सबसे आगे हैं। इस पूर्व क्रिकेट ने पंजाब के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कप्तानी छीनने की मांग की है।

दरअसल शुभमन गिल को 10 जनवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही इंडिया ए टीम की कमान सौंपी गई है और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। लेकिन मोहाली में खेले जा रहे मैच के दौरान शुभमन गिल की ओर से अंपायर से किया गया व्यवहार इस दिग्गज खिलाड़ी को इतनी नागवार गुजरा है कि उन्होंने कप्तानी छीनने की मांग की।

और पढ़ें: 'विराट सेना' को रिप्लेस कर सकती है एमएसके प्रसाद की यह युवा टीम, शामिल 6 गेंदबाज, 5 बल्लेबाज

बिशन सिंह बेदी ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसी भी खिलाड़ी की ओर से इस तरह का तानाशाही भरा रवैया माफ के लायक नहीं है- फिर चाहे वो इंडिया-ए का कप्तान ही क्यों न हो।'

उन्होंने आगे कहा, ' इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि खिलाड़ी कितना प्रतिभाशाली है, कोई भी खिलाड़ी इस खेल से बड़ा नहीं है। ऐसे में मामले उदाहरण पेश करने की जरूरत है। एक बेहतर शख्स को इंडिया-ए की कप्तानी दी जाए।'

और पढ़ें: जब आउट होने पर इस भारतीय बल्लेबाज ने दी गाली, अंपायर ने बदला फैसला

शुभमन गिल को न्यूजीलैंड दौरे पर दो टूर मैचों और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिये कप्तानी दी गई है।

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में चल रहे दिल्ली के खिलाफ मैच में अंपायर ने शुभमन गिल को आउट दे दिया था लेकिन वह अंपायर के इस निर्णय से खुश नहीं दिखाई दिये और कथित तौर पर अंपायर को गाली दी, जिसके बाद अंपायर ने अपना फैसला बदल कर नॉट आउट करार दिया। अंपायर के इस फैसले पर दिल्ली के कप्तान नीतिश राणा नाराज हो गये और टीम के साथ मैदान से बाहर चले गये।

और पढ़ें: अब BBL में होगी रनों की बरसात, हर छक्के पर मिलेंगे 250 डॉलर, जानें क्या है कारण

आखिरकार मैच रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा तो मैच शुरु हुआ और अंत में शुभमन गिल को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

Story first published: Sunday, January 5, 2020, 1:27 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+