
अंपायर मोहम्मद रफी ने दिया आउट, शुभमिन गिल ने जाने से किया इंकार
पत्रकार ने बताया कि मैच में उस वक्त एक बड़ा विवाद पैदा हो गया जब अंपायर की ओर से आउट दिये जाने के बावजूद शुभमन गिल ने मैदान से जाने से इंकार कर दिया और अंपायर के फैसले को लेकर उसे गाली दी, जिसके बाद अंपायर ने अपने फैसले को बदल दिया।
इस मैच में अंपायर मोहम्मद रफी अपना डेब्यू कर रहे थे। पत्रकार ने इस पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पंजाब के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अंपायर ने आउट करार दिया है जिसके बाद शुभमन निर्णय से सहमत नहीं दिखाई दे रहे।

शुभमन गिल ने दी अंपायर को गाली, पलट गया फैसला
हालांकि अंपायर के निर्णय से शुभमन गिल खुश दिखाई नहीं दिये और मैदान से जाने से इंकार कर दिया। दिल्ली के कप्तान नीतिश राणा ने अंपायर मोहम्मद रफी से बात की जिन्होंने शुभमन को आउट दिया था। अंपायर के फैसले से नाराज शुभमन गिल ने अंपायर को गाली दी जिसके बाद आश्चर्य जनक तरीके से अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए शुभमन गिल को नॉट आउट करार दिया।

फैसला बदलते ही रुक गया खेल, दिल्ली की टीम ने किया वॉक आउट
अंपायर का ने जैसे ही अपना फैसला बदला दिल्ली के कप्तान नीतिश राणा नाराज हो गये और पूरी टीम के साथ मैदान से बाहर चले गये और खेल आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया। मैच काफी देर तक रुका रहा, अंत में मैच रेफरी के दखल के बाद खेल को दोबारा शुरु किया गया।
गौरतलब है कि शुभमन गिल को अंत में दिल्ली के सिमरजीत सिंह ने 23 रन के निजी स्कोर पर अनुज रावत के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा।
आपको बता दें कि एलिट ग्रुप ए और बी की सूची में पंजाब 17 अंक के साथ टॉप पर तो दिल्ली 7 अंक के साथ 11वें स्थान पर बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
