Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताया- भारत क्यों पाक से इतना आगे निकल गया

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तानों में से एक, मुश्ताक मुहम्मद, भारतीय क्रिकेट के प्रभावशाली उभार के पीछे एक मजबूत ढांचे का होना मानते हैं। 76 वर्षीय यह पूर्व कप्तान बर्मिंघम में रहते हैं, उन्होंने कहा कि वह एक क्रिकेट राष्ट्र के रूप में भारत की सफलता और विकास से प्रभावित हैं।

मुश्ताक ने कहा, "वे (भारत) अब पाकिस्तान और कुछ अन्य देशों से आगे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी संरचना में बहुत अधिक बदलाव नहीं करके एक मजबूत क्रिकेट प्रणाली विकसित की है, उनके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अच्छी तरह से भुगतान किया जाता है और उन्होंने खिलाड़ियों का एक मजबूत पूल बनाया है।"

पाकिस्तान के सबसे शानदार कप्तान में से एक

पाकिस्तान के सबसे शानदार कप्तान में से एक

मुश्ताक को 1976 में कप्तान बनने पर पाकिस्तान की टीम में एक आत्म-विश्वास बनाने और खिलाड़ियों में सकारात्मक जीतने की मानसिकता का परिचय कराने के लिए जाना जाता है।

खस्ता हालत के बीच PCB को मिली खुशखबरी, ICC से मिल गया इतना पैसा

मुश्ताक ने पाकिस्तान को भारत और न्यूजीलैंड में एक श्रृंखला के अलावा दो बार ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में टेस्ट जीतने, और न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड को हराने का श्रेय जाता है।

मुश्ताक बाद में पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच बन गए। उन्होंने बताया कि भारतीय बोर्ड ने यह सही ही किया है कि उनके खिलाड़ी आईपीएल को छोड़कर किसी अन्य टी20 लीग में शिरकत नहीं करेंगे।

'इसलिए भारत है क्रिकेट में टॉप पर'

'इसलिए भारत है क्रिकेट में टॉप पर'

"इससे उन्हें बहुत मदद मिली है। वे भुगतान करते हैं और अपने खिलाड़ियों की अच्छी तरह से देखभाल करते हैं ताकि उनके खिलाड़ी इस प्रतिबंध को किसी और तरह से ना समझें और भारत पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने कहा, 'भारतीय क्रिकेट अब शीर्ष पर है क्योंकि वे घर पर जितने भी मैच खेल रहे हैं उन पर गौर करें और वे विदेशी दौरों पर भी बेहतर हो रहे हैं। इसकी तुलना में पाकिस्तान शायद ही नियमित टेस्ट सीरीज खेलता है। "

कोहली को बताया भाग्यशाली-

कोहली को बताया भाग्यशाली-

मुश्ताक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की भी काफी प्रशंसा की, उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ी बताया।

उन्होंने कहा कि कोहली भाग्यशाली हैं कि खिलाड़ियों का चयन करने के लिए ऐसा पूल है लेकिन वह अभी भी एक अच्छे कप्तान हैं। जब मैं भारतीय खिलाड़ियों को देखता हूं तो वे भी बुद्धिमान होते हैं। "

खस्ता हालत के बीच PCB को मिली खुशखबरी, ICC से मिल गया इतना पैसा

मुश्ताक ने कहा कि पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम भी विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें कोहली या अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तरह अपनी प्रतिभा दिखाने के समान अवसर नहीं मिल रहे थे।

बाबर बनाम विराट पर क्या बोले-

बाबर बनाम विराट पर क्या बोले-

"कोहली शायद बाबर आजम से एक बेहतर खिलाड़ी और अधिक अनुभवी हो सकते हैं लेकिन बाबर एक शीर्ष बल्लेबाज हैं और उसी लीग में हैं लेकिन उन्हें एक साल में बहुत अधिक टेस्ट नहीं मिले हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरे जैसे किसी के लिए यह बहुत दुखद है क्योंकि मैंने भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ और उनके साथ बहुत खेला और मैंने उनसे और उन्होंने मुझसे सीखा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीति में दरार आ गई है और भारत हमारे साथ द्विपक्षीय मैच नहीं खेलना चाहता है। यह विश्व क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रहा है।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 10:31 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+