For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खस्ता हालत के बीच PCB को मिली खुशखबरी, ICC से मिल गया इतना पैसा

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम भले ही विश्व कप 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन करने से कोसो दूर रही लेकिन यह महाप्रतियोगिता मेन इन ग्रीन के लिए घाटे का सौदा नहीं रही क्योंकि पाकिस्तान को विश्व कप से मिलने वाले लाभांश के तहत जबरदस्त राशि मिली है।

यह राशि 1.15 बिलियन पाकिस्तानी रुपए है जो लगभग 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर आते है। खास बात यह है कि जितनी राशि पाकिस्तान को मिलनी थी यह उससे भी 14 प्रतिशत अधिक है जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट प्रशासन के पास खुशियां मनाने का शानदार मौका है।

PCB को मिली उम्मीद से ज्यादा राशि-

PCB को मिली उम्मीद से ज्यादा राशि-

क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को यह खुशखबरी डॉलर के मूल्य में इजाफे के तौर पर हुई है। पीसीबी को आईसीसी से 9 से 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि प्राप्त हुई है। बता दें कि प्रतियोगिता से जो राजस्व उगाही होती है उसको मेंबर देशों को उनके शेयर के हिसाब से बांट दिया जाता है।

ट्रोल होने के बाद इंग्लिश बॉलर ने डिलीट किए कोहली-धोनी को लेकर पुराने अपमानजनक ट्वीट्स

विश्व कप में पाकिस्तान का अभियान खराब रहा था। अफगानिस्तान के खिलाफ वॉर्म-अप खेल में हार ने पाकिस्तान की प्रतिष्ठा की धज्जियां उड़ा दी थी और फिर टूर्नामेंट के पहले मैच में वेस्ट इंडीज से हारने के बाद पाकिस्तान ने अपने अभियान की विनाशकारी शुरुआत की। सरफराज अहमद की टीम ने लेकिन अगले गेम में इंग्लैंड को हराने के साथ दृढ़ता से वापसी की लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और फिर प्रतिद्वंद्वी भारत से हार गया।

विश्व कप में नाकाम रहने के बाद भी पैसों में मिला फायदा

विश्व कप में नाकाम रहने के बाद भी पैसों में मिला फायदा

उसके बाद पाकिस्तान ने पलटवार किया और दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को हराकर शीर्ष चार में एक नाकामयाब प्रयास किया क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत ने अंग्रेजों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते खोल दिए थे जबकि पाकिस्तान ने अपने अंतिम खेल में बांग्लादेश को हराकर बढ़िया तरीके से टूर्नामेंट का अंत किया था। टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

पूर्व खिलाड़ी कोस चुके हैं PCB की तंगहाली को

पूर्व खिलाड़ी कोस चुके हैं PCB की तंगहाली को

पीसीबी ने पिछले साल घर में श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में उम्मीद के मुताबिक राजस्व हासिल नहीं किया है। हालांकि उस सीरीज को ऐतिहासिक करार दिया गया था क्योंकि इसने लंबे समय के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी की थी लेकिन कम उपस्थिति और बारिश के कारण एक खेल के नुकसान ने अंतिम राजस्व के आंकड़े को बहुत प्रभावित किया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान बोर्ड की खस्ताहाल वित्तीय स्थिति को हाल में ही शोएब अख्तर और यूनिस खान जैसे दिग्गजों ने जमकर कोसा था।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 12:47 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+