For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शाहिद अफरीदी ने की भविष्यवाणी, बताया ODI में कौन लगायेगा अगला दोहरा शतक

नई दिल्ली। पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका की टीम आज से लाहौर में 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज करेगी। इससे पहले हुई वनडे सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बताया है कि एकदिवसीय क्रिकेट में अगला दोहरा शतक लगाने वाला खिलाड़ी पाकिस्तानी होगी। उन्होंने इसके लिए नाम भी सुझाया है। शाहिद अफरीदी का मानना है कि बाबर आजम देश के लिए अगला दोहरा शतक लगा सकते हैं। पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने ही वनडे में अब तक दोहरा शतक लगाया है।

अफरीदी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं बाबर आजम से कहता हूं कि मैं आपको लंबी पारियां खेलते देखना चाहता हूं और आप सिर्फ 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि आप 100, 150 या 200 रन बनाने में सक्षम हैं।'

और पढ़ें: 'हिटमैन' रोहित ने दूसरी पारी में भी ठोक डाला शतक, इस बार बनाए 3 बड़े रिकाॅर्ड्स

उन्होंने कहा, 'आप टीम की रीढ़ हैं और पाकिस्तान के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो।'

बाबर आजम ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 115 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसके साथ ही बाबर आजम ने सबसे तेज 11 शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया था। बाबर आजम ने 71 पारियों में अपना 11वां शतका पूरा किया जबकि कोहली ने 82 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल छह खिलाड़ियों ने ही दोहरा शतक लगाया है। वनडे इतिहास में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पहला दोहरा शतक लगाया था, जिसके बाद वीरेंदर सहवाग ने यह कारनामा किया। भारत के लिए रोहित शर्मा 3 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं।

और पढ़ें: IND vs SA, 1st Test: मुरलीधरन के इस बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे अश्विन, बनेंगे पहले भारतीय

वहीं वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम भी दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल ने भी दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है।

वहीं पिछले जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान के फखर जमान ने भी 210 रनों की पारी खेली थी और पाकिस्तान के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 16:41 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+