For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA, 1st Test: मुरलीधरन के इस बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे अश्विन, बनेंगे पहले भारतीय

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका यहां एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत के पास पहली पारी के आधार पर 71 रनों की बढ़त मिली। भारतीय टीम के लिए आर अश्विन ने 7 विकेट झटके और टेस्ट करियर में 27वीं बार 5 विकेट झटकने का कारनामा किया। वह अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने। इसी के साथ भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन महान स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट रिकार्ड की बराबरी करने के करीब पहुंच गए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में मुरलीधरन के इस बड़े रिकॉर्ड से महज एक विकेट दूर हैं।

और पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: टीम इंडिया में गूंज रहा है एक कान से सुनने वाले इस युवा का प्रदर्शन, जानिए खास बातें

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 7 विकेट लेने के बाद आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट हासिल करने से महज एक विकेट दूर हैं। अगर आर अश्विन एक विकेट और ले लेते हैं तो वह मुरलीधरन के साथ टेस्ट में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

अश्विन के अभी 66 टेस्ट मैचों में 349 विकेट हैं। मुरलीधरन भी 66 टेस्ट मैचों में 350 विकेट लेने में सफल रहे थे। भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 77 टेस्ट मैचों में 350 विकेट का आंकड़ा छुआ था।

और पढ़ें: केएल राहुल की वार्निंग- हमारे इस गेंदबाज से पंगा मत लेना, ये रहम नहीं करता

वहीं भारत ने दूसरी पारी में रोहित शर्मा के लगातार दूसरे शतक की बदौलत 300 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 127 रन की पारी खेली।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 16:01 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+