For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लिया संन्यास

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली घातक महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। वहीं महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी और पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने शनिवार को अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सना मीर ने पाकिस्तान के लिये 15 साल तक क्रिकेट खेला और 34 वर्ष की उम्र में मैदान को अलविदा कहने का फैसला किया। सना मीर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने फैन्स, परिवार और बोर्ड का शुक्रिया अदा किया और क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

संन्यास का ऐलान करते हुए सना मीर ने लिखा,'पिछले कुछ महीने में मुझे सोचने का मौका मिला। मुझे लगता है कि यह सही समय है। मैंने खेल और अपने देश को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मैं तमाम सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों, मैदान स्टाफ और पीछे से सहयोग देने वाले सभी की शुक्रगुजार हूं। मैं अपने परिवार और सरपरस्तों को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने बिना शर्त मुझे सहयोग दिया और पाकिस्तान की नुमाइंदगी करने का मेरा सपना पूरा किया।'

और पढ़ें: लाइव चैट के दौरान वॉर्नर ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक, बेयरस्टो ने भी लिये मजे

उन्होंने आगे कहा,' अपने करियर के दौरान मैंने महिला क्रिकेट में कई बेहतरीन दोस्त बनाए, जिनके साथ मेरी बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। जीवन के प्रति उनके विचारों और कहानियों को सुनकर ना केवल मुझे एक मजबूत एथलीट बनने में मदद मिली, बल्कि उससे मैंने कई अच्छी चीजें भी सीखीं। ये सभी चीजें हार या जीत से ऊपर हैं।'

इसके साथ ही सना मीर ने अपने परिवार का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने बिना किसी शर्त के उन्हें अपना सपना पूरा करने में मदद की। सना मीर ने अपनी डिपार्टमेंट टीम जेडटीबीएल को थैंक्स कहते हुए कहा कि अगर वह आगे कायम रहता है तो उसके लिये वह खेलना जारी रखेंगी।

और पढ़ें: भारतीय फैन्स के लिये खुशखबरी, जल्द ही इस देश के साथ T20 सीरीज खेल सकती है विराट सेना

आपको बता दें कि सना मीर ने अपना वनडे डेब्यू साल 2005 में कराची में श्रीलंका के खिलाफ किया था। वहीं उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लाहौर में खेला था। उन्होंने 120 वनडे मैचों में 151 विकेट लिए और 1630 रन बनाए। वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले महिला गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रुप से चौथे स्थान पर हैं जबकि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद के पास है पाकिस्तान का पूरा कर्ज उतारने का प्लान, जानें क्या कहा

इसके अलावा सना मीर ने 2009 में आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में अपना टी20 डेब्यू किया था। आखिरी टी20 मुकाबला सना ने अक्टूबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। अपने करियर के 106 टी20 मैचों में सना मीर ने 89 विकेट चटकाए और 802 रन भी बनाए।

Story first published: Sunday, April 26, 2020, 15:03 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+