For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा, कहा- नस्लीय भेदभाव करते थे ग्रीम स्मिथ

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज थमी सोलेकिले ने सोशल जस्टिस और नेशन बिल्डिंग के तहत की जाने वाली सुनवाई में चौंकाने वाला खलासा किया है। दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने आरोप लगाया है कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ कभी भी उन्हें टीम में शामिल नहीं करना नहीं चाहते थे। सोलेकिले ने साल 2004 में साउथ अफ्रीकी टीम के लिये टेस्ट क्रिकेट में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और उसके बाद से सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेल सके थे। 40 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपनी टेस्टॉमनी में एसजेएन वकील दुमिसा एत्सेबेजा और दो असिस्टेंटस के सामने यह बयान दिया और बताया कि जब वो वेस्टर्न प्रोविंस की अंडर-13 टीम के लिये खेलते थे काले और सफेद लोगों के बीच कैसे भेदभाव किया जाता था।

उन्होंने कहा कि 90 के दशक के आखिरी सालों में उन्हें नेशनल ट्रेनिंग अकादमी के किचन फ्लोर पर सोना पड़ता था जबकि टीम के गोरे खिलाड़ी ज्यादा आरामदायक जगहों पर सोते थे। बाद में जब उन्होंने कप्तान स्मिथ को लेकर बात की तो कहा कि बतौर कप्तान वो मुझे कभी भी टीम में नहीं शामिल करना चाहते थे। ग्रीम स्मिथ ने साल 2003 में कप्तानी शुरू की थी, सोलिकले ने टीम में शामिल न किये जाने के सवाल पर जवाब देते हुए पूर्व चयनकर्ता लिंडा जोंडी और एंड्रयू हडसन के साथ अपनी बातचीत का सबूत देते हुए कारण भी बताया।

और पढ़ें: IND vs SL: ICC ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया भारी जुर्माना, जानें क्या है मामला

उन्होंने आगे बताया कि जब मार्क बाउचर को साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोट लगी थी तो चयनकर्ताओं की इस जोड़ी ने उन्हें साल 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें एक मैच में टीम में शामिल करने का ऐलान किया था। इस मैच में उनकी आंखों में भारी चोट लगी थी। साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक रात पहले एंड्रयू हडसन मेरे पास आये और कहा कि ग्रीम स्मिथ नहीं चाहते हैं कि मैं उनकी टीम में खेलूं।

इस दौरान सेबेजा से जब पूछा गया कि स्मिथ को लेकर उनके अंदर इतनी नकारात्मकता क्यों है तो उन्होंने कहा कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से स्मिथ को बतौर कप्तान जरूरत से ज्यादा ताकत दी गई थी।

और पढ़ें: ICC से क्रिकेट का बड़ा नियम बदलने की मांग कर रहे हैं सक्लैन मुश्ताक, कहा- गेंदबाजों को मिलेगी मदद

उन्होंने कहा,'ग्रीम स्मिथ देश के शानदार कप्तान थे। मेरी राय में उस व्यक्ति को सीएसए और उसके साथियों की ओर से जरूरत से ज्यादा ताकत दे दी गई थी। ग्रीम स्मिथ कभी भी मेरे करीबी दोस्त नहीं थे। हम बस टीम में एक साथ थे। मुझे उनसे कभी भी परेशानी नहीं थी। मैं अंडर 19 टीम में उनका कप्तान था और घरेलू स्तर पर उनके खिलाफ भी खेला हूं। मुझे उनके साथ कोई भी घटना याद नहीं है, जिसके चलते मुझे यह बात और ज्यादा परेशान करती है कि मैंने इस व्यक्ति के साथ ऐसा क्या किया है जो वो मेरे साथ ऐसा कर रहा था।'

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 19:59 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+