For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: ICC ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया भारी जुर्माना, जानें क्या है मामला

IND vs SL
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। आईसीसी एमिरेटस के एलिट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगल्ले ने इस मैच को लेकर दसुन सनाका की कप्तानी वाली टीम पर निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने के चलते जुर्माना लगाया है। इसको लेकर आईसीसी ने श्रीलंका की टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक सभी खिलाड़ियो और सहयोगी स्टाफ पर कम से कम ओवर रेट जुर्माने के तहत सभी खिलाड़ियों पर निर्धािरत समय में फेंके गये हर ओवर के हिसाब से मैच फीस का 20 प्रतिशत फाइन लगाया जाता है।

और पढ़ें: ICC से क्रिकेट का बड़ा नियम बदलने की मांग कर रहे हैं सक्लैन मुश्ताक, कहा- गेंदबाजों को मिलेगी मदद

इस नियम के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मैच में फील्डिंग टीम को निर्धारित समय में सारे ओवर कराने होते हैं और निर्धारित समय में कम से कम सारे ओवर फेंकने होते हैं, अगर टीम ऐसा करने में नाकाम होती है तो मिनिमम ओवर रेट ऑफेंस के तहत सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ मेंबर्स पर जुर्माना लगाया जाता है।

इतना ही नहीं आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्वकप सुपर लीग के तहत खेली जा रही इस सीरीज के नये नियमों के आर्टिकल 16.2.2 के अनुसार स्लो ओवर रेट के तहत दोषी पाये जाने पर मेजबान टीम पर एक अंक का जुर्माना लगता है। इसका मतलब है कि आईसीसी की वनडे सुपर लीग के तहत श्रीलंका की टीम के कुल अंकों में से एक अंक की कटौती की जायेगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले विराट सेना को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते 2 खिलाड़ी हुए बाहर

गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम ने इस जुर्माने को लेकर अपना गलती मान ली है और सजा को स्वीकार कर लिया है, जिसके चलते अब आधिकारिक सुनवाई की कोई दरकार नहीं है। भारत-श्रीलंका के बीच खेले गये दूसरे मैच में मैदानी अंपायर रहे कुमार धर्मसेना और लिंडन हनिबाल, थर्ड अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे और फोर्थ अंपायर प्रगीथ रंबुवेल्ला ने आरोप तय किये हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और 23 जुलाई को सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है।

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 18:55 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+