
मयंक अग्रवाल (डेब्यू की दो पारी):
मयंक ने मेलबर्न की पिच पर ओपनिंग करते हुए 76 रनों की लाजवाब पारी खेली। मंयक ने अपनी इस पारी के दौरान 161 गेंदें खेलीं और 1 छक्का सहित 8 चौके जड़े। इसके अलावा उन्होंने टीम दूसरी पारी में उन्होंने 42 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम को अच्छी जीत दर्ज की।

चेतेश्वर पुजारा:
टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक लगाया। पुजारा ने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी की और 280 गेंद पर शतक लगाया। पुजारा ने अपनी इस पारी में 10 चौके लगाए। उनकी इस पारी से टीम इंडिया को जीत में काफी आसानी हुई।

विराट कोहली :
तीसरे टेस्ट की पहली पारी में कप्तान विराट कोहली 82 रन बनाकर मिशेल स्टार्क की बॉल पर आउट हुए। उनकी इस पारी से टीम को जीत का बल मिला और उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर शानदार साझेदारी निभाई।

जसप्रीत बुमराह:
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने नाम नौ विकेट किए। बुमराह की पहली पारी में 6 विकेट से भारत की जीत की स्क्रिप्ट लिखी गई तो दूसरी पारी में बुमराह ने तीन विकेट चटका भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।


Click it and Unblock the Notifications
