Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली के लिए आई बुरी खबर, बेटी सना सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली के लिए बुरी खबर है क्योंकि उनकी बेटी सना कोरोना की चपेट में आ चुकी है। सना के अलावा, गांगुली के चाचा देबाशीष गांगुली, चचेरे भाई शुभ्रोदीप गांगुली और भाभी जैस्मीन गांगुली की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। हालांकि गांगुली की पत्नी डोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

49 वर्षीय बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली खुद कोविड​-19 के हल्के लक्षणों से पीड़ित थे और उन्हें पिछले सप्ताह अस्पताल में कड़ी निगरानी में रखा गया था। गांगुली को पिछले हफ्ते 'मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल' थेरेपी मिली और हीमोडायनामिक रूप से स्थिर होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गांगुली को कोरोना डेल्टा वेरिएंट हुआ था, जबकि उनकी ओमीक्रोन की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। गांगुली की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद गांगुली घर ही आइसोलेशन में थे, लेकिन अब उनकी बेटी सना भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test : शार्दुल ठाकुर ने रचा इतिहास, हरभजन को पछाड़ते हुए किया बड़ा करिश्मा

गांगुली को इस साल जनवरी के बाद तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पहले सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो बार भर्ती कराया गया था। गांगुली को कोलकाता में अपने घर पर योगा करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था और उनकी सही कोरोनरी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर अपना प्रकोप दिखाती दिख रही है। कोरोना के चलते एक बार फिर सरकार को पाबंधियां लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू लगाया गया। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने मंगलवार को तीन बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स को स्थगित कर दिया है। इसमें रणजी ट्रॉफी भी शामिल है जो 13 जनवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है। रणजी के साथ-साथ सी.के नायडू ट्रॉफी और वीमेन्स टी20 लीग को भी अगले फैसले तक स्थगित कर दिया गया है।

Story first published: Wednesday, January 5, 2022, 13:19 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2022
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+