IND vs SA 2nd Test : शार्दुल ठाकुर ने रचा इतिहास, हरभजन को पछाड़ते हुए किया बड़ा करिश्मा
जोहान्सबर्ग : साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने नया इतिहास रच दिया है। शार्दुल ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी ढेर करने के लिए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 17.5 ओवर में 61 रन देते हुए 7 विकेट चटकाए, जिसके चलते साउथ अफ्रीका की पहली पारी 229 पर सिमट गई। हालांकि उसे पास अभी भी 27 रनों की मामूली बढ़त है। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें- 4 लीटर दूध, 2 किलो चिकन, 15 नंबर का जूता, मिलिए हरियाणा के खली से

सभी को पछाड़ते हुए किया बड़ा करिश्मा
पहली पारी में 7 विकेट लेते ही शार्दुल ने सभी भारतीय गेंदबाजों को पछाड़ते हुए बड़ा करिश्मा कर दिखाया है। शार्दुल ने अपने हमवतन हरभजन सिंह को पछाड़ा। दरअसल, शार्दुल साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत की ओर से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पूर्व स्पिनर हरभजन ने साल 2011 में केपटाउन में एक टेस्ट खेला था, जिसमें उन्होंने भी एक पारी में 7 विकेट लिए थे, लेकिन उन्होंने 120 रन लुटाए थे। वहीं शार्दुल ने मात्र 61 रन देते हुए ही 7 विकेट चटका लिए।
साउथ अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज-
7/61 शार्दुल ठाकुर, जोहान्सबर्ग 2022
7/120 हरभजन सिंह, केप टाउन 11
6/53 अनिल कुंबले, जोहान्सबर्ग 1993
6/76 जगवाल श्रीनाथ, पोर्ट एलिजाबेथ 2002
6/138 रविंद्र जडेजा, डरबन 2014

इस मामले में अश्विन को भी पछाड़ गए
इसके अलावा टेस्ट इतिहास में भारत की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी एक टेस्ट की एक पारी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में भी शार्दुल सबसे आगे निकल गए हैं। शार्दुल के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी 2016 में नागपुर में हुए टेस्ट में एक पारी में 7 विकेट चटकाए थे, लेकिन उन्होंने 66 रन खर्च किए थे। वहीं शार्दुल अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

रचा ये इतिहास
इसके अलावा शार्दुल पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में किसी एक पारी में 7 विकेट लिए। अभी तक किसी भी भारतीय गेंदबाज ने इस मैदान पर इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया है, लेकिन साल 2022 में शार्दुल ने यहां कमाल कर दिखाया। वांडरर्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में शार्दुल ने अनिल कुंबले को पछाड़ा है जिन्होंने कभी किसी एक पारी में 53 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
वांडरर्स में किसी एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय-
6/53 अनिल कुंबले 1993
5/104 जगवाल श्रीनाथ 1997
5/40 एस श्रीसंथ 2007
5/54 जसप्रीत बुमराह 2018
5/29 मोहम्मद शमी 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
