कोलकाता। रोमांच, उत्साह और ग्लैमर से भरे इंडिया के त्योहार आईपीएल 8 का सुंदर आगाज हो चुका है। आईपीएल 8 की ओपनिंग मैच में कोलकाता ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन में बुधवार को वैसा ही मैच देखने को मिला जैसा कि लोगों ने उम्मीद की थी। इस तूफानी मैच में हास्य का तड़का तब लग गया जब केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर का बल्ला टूट गया।
और यह तब हुआ जब कोलकाता की टीम मुंबई द्वारा मिले 169 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी। पारी का दूसरा ओवर आर विनय कुमार डाल रहे थे। जैसे ही विनय ने पहली गेंद फेंकी गंभीर ने बल्ला अड़ाया और उनका बल्ला टूट गया। गंभीर के हाथ में सिर्फ बैट का हथ्था रह गया।
Gautam Gambhir's bat breaks into two while playing shot. His Bat Is Made In China. ;) #KKRvMI #MIvsKKR #IPL8 pic.twitter.com/WodeNvjyN9
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) April 8, 2015 इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त मजाक उड़ रहा है, कुछ लोगों ने लिखा है कि विनय ने आज गंभीर से बदला ले लिया तो वहीं युवराज सिंह जैसे दिग्गजों ने भी ट्विट के जरिये इस बात पर जमकर चुटकी ली है।
पढ़िये आप भी मजेदार ट्विटस...
Now that actually looks like @GautamGambhir size bat ! #IPL2015
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) April 8, 2015 Gautam Gambhir is ready for Twitter. He broke his bat, but retained his handle.
— Ramesh Srivats (@rameshsrivats) April 8, 2015