Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'कुंबले-कोहली की वजह से ड्रेसिंग रूम रहता है कूल-कूल'

कोलकाता। इंग्लैंड के साथ 9 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान बुधवार को हो गया। इस टीम में विकेटकीपर की सीट पर रिद्धिमान साहा विराजमान हैं। अपने चयन पर खुशी जताते हुए साहा ने कहा कि इस समय टीम इंडिया पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरी हुई है।

और मुझे ये कहते हुए बिल्कुल भी गुरेज नहीं है कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहद हल्का-फूल्का रहता है। कप्तान कोहली और कोच अनिल कुंबले ने ड्रेसिंग रूम को लाइट मूड में रखने की भरपूर कोशिश करते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे साहा ने कहा कि हमारे कोच अनिल कुंबले हमेशा टीम का मार्गदर्शन देने के लिए तैयार रहते हैं।

उनका अंदाज मजाकिया है और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी लगभग उसी तरह का है। वो खिलाड़ियों की सारी बातें सुनते हैं और उन पर अपनी राय थोपते नहीं हैं जो कि एक सकारात्मक बात है और ऐसा ही कप्तान कोहली भी करते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+