कानपुर। भारत की अपने घर में हार किसी भी इंडियन को पच नहीं रही है। लोगों की नजर में हर वो इंसान चुभ रहा है जो कि इस हार का जिम्मेदार है, जिनमें से एक है अंपायर विनीत कुलकर्णी।
जिनके गलत फैसले ने इंडिया को हरवाने में महत्वपूर्ण रोल निभाया है इसी वजह से ही सोशल मीडिया में जमकर उनका विरोध और मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि अंपायर विनीत कुलकर्णी को बैन कर देना चाहिए।
Vineet Kulkarni has more haters than MS Dhoni right now. #IndvSA #FreedomSeries
— Sonu ;) (@_hafees) October 11, 2015 लोगों का यह गुस्सा विनीत के उस फैसले के बाद फूटा है जिसमें उन्होंने शिखर धवन को गलत आउट दिया है। आपको बता दें कि रविवार को कानपुर वनडे में 304 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन को विनीत ने गलत आउट दिया था। टीवी कैमरे में साफ दिख रहा था कि धवन lbw नहीं है लेकिन मोर्कल की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया।
I think Man of the Match : Vineet Kulkarni, If He Will Be The Umpire For The Next ODIs As Well,He Can Also Get, Man Of The Series! #IndvSA
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) October 11, 2015 इससे पहले भी टी20 सीरीज में भी विनीत के गलत वजहों से टीम इंडिया को झटका लगा था और उसे नुकसान हुआ था।
ABD is Man of the Match today
He should return his award in protest against rising intolerance in India under Modi #INDvSA
😂😂
— प्रवीण कुमार दीक्षित (@IPraveenDixit) October 11, 2015 आपको बता दें कि धवन जिस समय आउट हुए उस समय वो 23 रन बनाचुके थे और उन्होंने मैंदान पर कुछ अच्छे शॉटस खेले थे, रोहित शर्मा के साथ उन्होंने सधी शुरूआत की थी लेकिन धवन के आउट होते ही टीम प्रेशर में आ गयी।