Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या सच में धोनी की कप्तानी में नहीं खेल पा रही है टीम इंडिया?

कटक। एक बार फिर से टीम इंडिया की शर्मनाक हार ने धोनी की कप्तानी पर सवालिया निशान लगा दिये हैं। लोग सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी को हो क्या गया है? आखिर क्यों धोनी की कप्तानी वाली टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर जा रही है।

हार-जीत खेल का हिस्सा है इसलिए जब धर्मशाला में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से हारी तो किसी ने कुछ नहीं कहा क्योंकि दोनों ही टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया था और जिसने अच्छा खेला वो जीता लेकिन कटक में जो हुआ वो गले के नीचे नहीं उतर रहा, इसलिए आज एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं धोनी की कप्तानी में।

आईये जानते हैं क्या हैं वो सवाल जो लोग धोनी के खेल से उठ रहे हैं...

पहला सवाल: बांग्लादेश में टीम धोनी की कप्तानी में खेलती है और हार जाती है, जबकि वो ही टीम विराट कोहली की कप्तानी में खेलती है तो श्रीलंका में इतिहास रच देती है। हालांकि दोनों जगह फार्मेट अलग-अलग थे बावजूद इसके दोनों ही जगह टीम में विवधता दिखती है।

दूसरा सवाल: धोनी का खुद का प्रदर्शन, हालात के हिसाब से वो अपनी जगह टीम में नहीं बदल रहे हैं।
तीसरा सवाल: धोनी पर कप्तानी का मानसिक दवाब है, आठ साल से लगातार टीम की नैया संभाल रहे धोनी क्या अब थक गये है?
चौथा सवाल: उनके सामने कोहली और रहाणे जैसे खिलाड़ी हैं जो कि उन्हें उम्र और खेल में चुनौती दे रहे हैं?
पांचवा सवाल: जो सबसे अहम है कि क्या टीम अब धोनी की कप्तानी में खेलना नहीं चाहती है और परिवर्तन चाहती है जिसके कारण टीम धोनी की उपस्थिति में अच्छा नहीं खेल रही।

इस बारे में आपका क्या कहना है? अपना जवाब जरूर कमेंट बॉक्स में लिखें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+