नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका दौरे के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद जुलाई से सिंतबर तक भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर रहेगी। जहां टीम तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक टी-20 मैच खेलेगी।
भारत की टीम ने रविवार (18 जुलाई) को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला है। यहां से टीम वेस्टइंडीज जाएगी, जहां वह पांच वनडे और एक टी-20 खेलेगी। इसके बाद भी भारत की टीम को आराम के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा। दस दिन के आराम के बाद टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएगी। श्रीलंका में टीम 21 जुलाई को वार्म-अप मैच के साथ दौरे की शुरुआत करेगी।
ये है कार्यक्रम
पहला टेस्ट 26 जुलाई से केंडी में.
दूसरा टेस्ट 4 अगस्त से गाले में.
तीसरा टेस्ट 12 अगस्त से कोलंबो में.
एकदिवसीय मैचों का कार्यक्रम
पहला वनडे- 20 अगस्त (कोलंबो)
दूसरा वनडे- 24 अगस्त (दांबुला)
तीसरा वनडे- 27 अगस्त (पाल्लीकेले)
चौथा वनडे- 30 अगस्त (पाल्लीकेले)
पांचवा वनडे- 3 सितंबर (कोलंबो)
(सभी मैच दिन-रात के होंगे)
दौरे का अकेला टी-20 मैच 6 सितंबर को कोलंबो मे खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- भारत की हार से दुखी बांग्लादेशी युवक ने ट्रेन के आगे कूद खुदकुशी की