दुआओं का असर, अनसोल्ड इरफान अब गुजराती जर्सी में खेलेंगे आईपीएल 10
नई दिल्ली। इस बार के आईपीएल नीलामी में तीन प्लेयर ऐसे थे जिन्हें खरीददार नहीं मिले थे, ये तीन खिलाड़ी थे ईशांत शर्मा, इमरान ताहिर और इरफान पठान।
इन तीनों को आईपीएल में प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन तब किस्मत और वक्त ने इनका साथ नहीं दिया, जिसके बाद इरफान पठान के फैंस काफी नाराज और निराश थे।

फैंस की दुआओं ने उनका साथ दिया...
जिसके लिए इरफान ने ट्विटर पर पोस्ट भी डाली थी और कहा था कि वो अंत तक हार नहीं मानेंगे और उनकी वो हिम्मत और फैंस की दुआओं ने उनका साथ दिया है और वो अब आईपीएल 2017 में नजर आएंगे।

ड्वेन ब्रावो की जगह इरफान पठान
जी हां, आईपीएल सीजन 10 से ड्वेन ब्रावो के बाहर होने के बाद सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात लायंस टीम ने टीम इंडिया के ऑल-राउंडर इरफान पठान को अपनी टीम के साथ जोड़ा है

50 लाख के बेस प्राइज
आपको बता दें कि ब्रावो हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इरफान पठान इस सीजन फरवरी में आईपीएल नीलामी में 50 लाख के बेस प्राइज पर अनसोल्ड रहे थे।

102 आईपीएल मैचों का अनुभव
मालूम हो कि चोट कि वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए 32 साल के पठान इससे पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइज़र्स हैदराबाद और राइजिंग पुणेसुपरजायंट की ओर से आईपीएल खेल चुके हैं। 102 आईपीएल मैचों का अनुभव रखने वाले पठान के खाते में 80 विकेट हैं. वहीं बल्ले से उन्होंने 120 के स्ट्राइक रेट से 1137 रन भी बनाए हैं।

जहीर-सागरिका ने की सगाई, 'इरादा' तो पहले से ही क्लियर था...
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान ने सगाई कर ली है...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications