जल्द बदल जायेगा क्रिकेट का पूरा खेल, सिर्फ नो बॉल पर ही नहीं अब वाइड बॉल पर भी मिलेगी फ्री हिट
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस ने हमारे पास-पास सब कुछ बदल कर रख दिया है, यहां तक के इसके बीच दोबारा मैदान पर लौटने वाले खेल के नियम भी। इस बीच आईसीसी ने भी दोबारा क्रिकेट को शुरु करने के लिये नियमों में बदलाव किया है और खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़े कई नियम बदल दिये हैं। इसमें सबसे खास रहा है मैच के दौरान गेंदबाजों को बॉल चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद अगर कोई खिलाड़ी गेंद पर लार का इस्तेमाल करता है तो उस पर 5 रन का जुर्माना लगाया जायेगा।
और पढ़ें: राशिद खान-चहल ने चुनी भारत-अफगानिस्तान की कंबाइंड ODI 11 टीम, 8 भारतीय शामिल
इतना ही नहीं आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में डीआरएस लेने की संख्या को बढ़ाते हुए 2 से 4 कर दिया है जबकि टी20 क्रिकेट में यह संख्या 2 हो गई हैं। हालांकि यह नियम शायद आपको उतना न चौंकायें जितना कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली टी20 लीग बिग बैश के आने वाले सीजन में देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों हैं धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर

बदले हुए नियमों के साथ होगा BBL का अगला सीजन
ऑस्ट्रेलिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग बिग बैश लीग ने अपने अगले सीजन के लिये 6 बदलाव करने की तैयारी की है। अगर बीबीएल की समिति इसे लागू कर देती है तो क्रिकेट का पूरा प्रारूप ही बदल जायेगा। बिग बैश लीग ने आगामी सीजन में कई नियमों को बदलने की सिफारिश की है, जिसमें मैच तो 20-20 ओवर का होगा लेकिन हर 10 ओवर के बाद दोनों टीमों का स्कोर देखा जाएगा जिसके आधार पर टीमों को बोनस प्वाइंट दिया जायेगा। जो भी टीम पहले 10 ओवर में ज्यादा रन बनायेगी उसे वो बोनस अंक मिल जायेगा।

टीम में उतार सकेंगे सबस्टीट्यूट, होंगे 2 पावरप्ले
बिग बैश लीग के अगले सीजन के लिये कई नियमों की सिफारिश की गई है, जिसमें से एक है मैच के दौरान 10 ओवर के बाद दोनों ही टीमें सबस्टिट्यूट खिलाड़ी को मैदान पर उतार सकेंगी। यह नियम फुटबॉल की तर्ज पर होगा जिसमें हालात के अनुसार खिलाड़ियों को बदला जा सकता है। इसके अलावा मैच के दौरान पावरप्ले को 2 भाग में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें पहला पावरप्ले सिर्फ 4 ओवर फेंका जायेगा और दूसरे पावरप्ले को बल्लेबाज अपनी सहूलियत के हिसाब से कभी भी ले सकता है।

वाइड गेंद पर मिलेगी फ्री हिट
क्रिकेट में बदले गये अब तक के नियमों के अनुसार गेंदबाज को नो बॉल फेंकने पर फ्री हिट देनी पड़ती है लेकिन बीबीएल ने अब इस नियम में बदलाव करते हुए वाइड गेंद पर भी फ्री हिट देने के नियम का प्रस्ताव दिया है। गौरतलब है कि बीबीएल के यह सभी नियम गेंदबाजों के लिये मुश्किल खड़ी करने वाले हैं और बल्लेबाजों के लिये वरदान साबित होंगे। इस बीच बिग बैश लीग ने हर पांच ओवर में रणनीति बनाने के लिए ब्रेक का प्रस्ताव है। इस ब्रेक से लीग को काफी पैसा भी मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
