Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट में कुसल परेरा का कमाल, किया ऐसा कारनामा जो कभी कोहली भी नहीं कर सके

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने डरबन में हुए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को एक विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के हीरो कुसल परेरा रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में 12 चाैकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 153 रनों की पारी खेल साउथ अफ्रीका के जबड़े से मैच निकाला। इस दाैरान 28 वर्षीय ने परेरा ने अपनी पारी की बदाैलत ऐसा कारनामा कर दिखाया जो भारतीय कप्तान विराट कोहली भी कभी नहीं कर सके।

किए ये कारनामे

किए ये कारनामे

परेरा साउथ अफ्रीका में टेस्ट की चौथी पारी में शतक लगाने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बन गए। कोहली अभी तक 77 मैच खेल 25 शतक लगा चुके हैं लेकिन कभी साउथ अफ्रीका में टेस्ट की चौथी पारी में शतक नहीं लगा सके। इसके अलावा परेरा साउथ अफ्रीका में शतक जड़ने वाले चौथे श्रीलंकाई क्रिकेटर भी बने। श्रीलंका टीम 300 से अधिक रन का लक्ष्य साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच की चौथी पारी में हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम बन गई।

10वें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी

10वें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी

10वें विकेट के लिए विश्वा फर्नांडो और परेरा के बीच 78 रनों की नाबाद साझेदारी टेस्ट में चौथी पारी में जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले इंजमाम और मुश्ताक अहमद ने 1996 में कराची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। इसे अलावा एक विकेट से श्रीलंका को मिली जीत टेस्ट इतिहास में इस तरह की 13वीं जीत है। 2010 में भारत ने मोहाली में एक विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इसके बाद पहली बार किसी टीम को इस तरह से पहली जीत हासिल हुई।

क्रिस गेल ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया

ऐसा रहा मैच का हाल

ऐसा रहा मैच का हाल

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 259 रन बताने हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा जिसे मेहमान टीम ने एक विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। परेरा का यह दूसरा टेस्ट शतक है। उन्होंने इससे पहले 2016 में हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ 110 रन की शतकीय पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

रैंकिग में लगाई लंबी छलांग

रैंकिग में लगाई लंबी छलांग

वहीं परेरा ने इस पारी के साथ टेस्ट रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रविवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में परेरा ने 58 स्थान की छलांग लगाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। परेरा अब 556 रेटिंग के साथ 40वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं कोहली 992 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पेट कमिंस 13 साल बाद टॉप पर पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।

Story first published: Monday, February 18, 2019, 11:27 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+