इस टेनिस स्टार के साथ विराट कोहली ने की ऐसी 'हकरत', लोगों ने कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली। खेल का मैदान हो या फिर कोई और जगह लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली का जलवा हर जगह कायम रहता है, वो एक मशहूर सेलिब्रेटी है जिसके लिए उन्हें बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने विज्ञापन के लिए बुलाती रहती हैं। हालांकि अभी हाल फिलहाल में विराट को एक ऐसे ही इवेंट में जाना भारी पड़ गया। उन्होंने इस विज्ञापन के दौरान कुछ ऐसा किया कि वो सोशल मीडिया पर हर किसी के निशाने पर आ गए हैं। वहीं, लोग उनके इस कदम की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- टी-20 के इस मैच में 9 रन पर ही गिर गए 8 विकेट, डकवर्थ लुईस से निकला मैच का रिजल्ट
|
हुआ कुछ यूंः
दरअसल घड़ी की एक मशहूर कंपनी Tissot ने अपने स्पेशल एडिशन के लॉन्च के लिए मुंबई के बांद्रा में आयोजित किया था, जिसमें कोहली के साथ-साथ कई स्टार एथलीट्स मौजूद थीं जिनमें से एक थी टेनिस प्लेयर करमन कौर थांडी। करमन के साथ खिंचवाई तस्वीर पर विराट कोहली ट्रोल हो रहे हैं।
|
लंबाई का असर दिखाने के लिए कोहली ने किया येः
बता दें कि 29 वर्षीय कोहली की हाइट 5 फीट 9 इंच है। जबकि 20 वर्षीय करमन 5 फिट 11 इंच की हैं। इस इवेंट में विराट और करमन को घड़ी पहन कर दिखानी थी तो विराट ने हाइट को बराबरी में लाने के लिए स्टेज का सहारा लिया। वहीं उनका यह कदम लोगों को पसंद नहीं आया और लोगों ने जमकर कोहली को खरी-खोटी सुनाई।
|
12 अक्टूबर से है मुकाबलाः
बता दें कि टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ मुकाबले खेल रही है, वहीं पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 272 रनों की जीत हासिल हुई थी और इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट 12 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि वनडे मुकाबले की शुरुआत 21 से होना है जिसमें विराट के खेलने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
pic 1. Main yaha khada hota hu
— Abhishek Jain (@abhishekjain118) October 8, 2018
pic 2. tum vaha khade ho... pic.twitter.com/xdVzMzoWbT
ये भी पढ़ें- विश्व कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, वेस्टइंडीज संग प्रस्तावित टी-20 सीरीज रद्द
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
