For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, वेस्टइंडीज संग प्रस्तावित टी-20 सीरीज रद्द

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। विश्व कप के लिए तैयारियों में जुटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रस्तावित द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेलनी थी लेकिन अब वो रद्द कर दी गई है। हालांकि, दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों की ओर से इन तीन मैचों की इस सीरीज का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था।

वित्तीय संकट के चलते रद्द हुई सीरीज:

वित्तीय संकट के चलते रद्द हुई सीरीज:

माना जा रहा है कि वित्तीय संकट के कारण क्रिकेट वेस्टइंडीज ने यह फैसला लिया गया है। इस साल जुलाई की शुरुआत में, बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज को अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में उसके घरेलू मैदान पर तीन टी-20 मुकाबलों की द्विपक्षीय सीरीज खेलने का प्रस्ताव दिया था।

भारत के लिए अहम था दौरा:

भारत के लिए अहम था दौरा:

भारतीय टीम के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप के पिछले तीन संस्करण से भारत ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया है।ऐसे में भारत अगर वेस्टइंडीज में खेलता तो उसे वेस्टइंडीज की परिस्थितियों का अंदाजा लग जाता और आगे खेलने में आसानी होती।

PAK vs AUS: बिलाल आसिफ की फिरकी में उलझा ऑस्ट्रेलिया, 60 रन में गंवाए 10 विकेट

2012 में वेस्टइंडीज का दौरा :

2012 में वेस्टइंडीज का दौरा :

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति और एकता बिष्ट को ही वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव मिला है। इससे पहले 2012 में भारत ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था और वनडे और टी-20 दोनों सीरीज हार का सामना करना पड़ा था। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज थी। महिला टी-20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में नौ से 24 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इसके पहले तीन से सात नवंबर के बीच अभ्यास मैच होने हैं।

Story first published: Wednesday, October 10, 2018, 16:07 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+