चोटिल हार्दिक को मजबूत करनी होगी ये खास मसल्स, जानिए कब तक लौटेंगे मैदान पर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कमर के निचले हिस्से में लगी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं। विश्व कप की तैयारियों को अंतिम धार देने में जुटी टीम इंडिया के लिए खबर किसी झटके से कम नहीं है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच 24 फरवरी को खेलना है। यह टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला होगा जिसमें दो मैच खेले जाएंगे। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया आपस में पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगे।

कोर मसल्स मजूबत करनी होंगी हार्दिक को-
अब हार्दिक पांड्या का मुंबई में फिटनेस टेस्ट हुआ है। इस भारतीय ऑलराउंडर को अपनी कोर ग्रुप की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि कोर मांसपेशियां शरीर के पेट हिस्से से संबंधित होती हैं और इनके मजबूत होने का सीधा संबंध पीठ के दर्द से होता है। यह एक स्थापित तथ्य है कि जब-जब आपकी कोर मसल्स कमजोर पड़ती हैं तब-तब पीठ में तकलीफ होने की शिकायत बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए पीठ दर्द से जुड़ी तकलीफ में कोर मसल्स को सबसे पहले मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाता है।

नेशनल क्रिकेट अकादमी में होगी ट्रेनिंग-
पांड्या को एशिया कप में चोट लगी थी जिससे उभरकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में वापसी की थी। पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे के अंतिम पड़ाव पर कुछ मैच खेलने का मौका मिला लेकिन अब स्वेदश वापसी के बाद उनकी ये चोट फिर से उभर आई है। अब नेशनल क्रिकेट अकादमी में पांड्या के रिकवरी के लिए स्पेशल प्रोग्राम डिजाइन किया जाएगा। पांड्या यहां तीन हफ्तों तक इस प्रोग्राम का अनुसरण करेंगे। जिसके बाद ही उनके आईपीएल में खेलने पर फैसला लिया जाएगा।
सौरव गांगुली ने बताया वो कारण जिसकी वजह से विश्व कप जीतेगा भारत

तीन हफ्तों में होगा मामला साफ-
यानी पांड्या के आईपीएल में खेलने का फैसला अब एनसीए में उनके फिटनेस टेस्ट के आधार पर लिया जाएगा। खास बात यह है कि पांड्या को कोई नई चोट नहीं लगी है। ये वही समस्या है जिसके चलते वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के शुरुआती दौर से भी टीम इंडिया से बाहर रहे थे। चोट के बाद टीम में वापसी करने से पहले पांड्या ने घरेलू स्तर पर केवल एक ही मैच खेला था। ऐसे में तब टीम प्रबंधन ने फैसला लिया था कि पांड्या को टीम में शामिल कर लिया जाए और उनको ट्रेनर की कड़ी निगरानी में रखा जाए। लेकिन दुर्भाग्य से पांड्या तब कॉफी विद करण विवाद के चलते टीम से ही बाहर हो गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
