For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के संन्यास पर गांगुली ने कोहली के पाले में डाली गेंद, भारतीय टी-20 टीम में बताई एक कमी

नई दिल्ली: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने निश्चित तौर पर भारत के कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ताओं के साथ अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की होगी।

धोनी एकदिवसीय विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से साइडलाइन पर हैं, जिससे उनके भविष्य के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं।

कप्तान और सेलेक्टर्स के पाले में फेंकी गेंद

कप्तान और सेलेक्टर्स के पाले में फेंकी गेंद

इंडिया टुडे पर 'इंस्पिरेशन' के ताजा एपिसोड के दौरान गांगुली ने कहा, "कप्तान के साथ उनकी अच्छी बातचीत थी, मुझे यकीन है कि उन्होंने चयनकर्ताओं के साथ भी इस बारे में बात की होगी, और मुझे नहीं लगता कि यह इस बारे में चर्चा करने का मंच है।"

बिग बैश लीग में डेल स्टेन ने की पाकिस्तानी पेस सनसनी की जमकर तारीफ

गांगुली ने इस दौरान 38 वर्षीय धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, 'यह उनका (धोनी) फैसला है कि वह क्या करना चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता है। मैंने उनसे बात नहीं की, लेकिन वह एक चैंपियन है, वह भारतीय क्रिकेट में एक पूर्ण चैंपियन रहे हैं। "

धोनी के प्लान जानने का समय आया नजदीक

धोनी के प्लान जानने का समय आया नजदीक

अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने भारत को 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला ही विश्व टी 20 और 2011 में घर में एकदिवसीय विश्व कप अपनी कप्तानी में जिताया था।

गांगुली ने आगे कहा, "आपको एक और एम.एस. धोनी बहुत जल्द नहीं मिलने वाला है लेकिन वह क्या करते हैं - क्या वह खेलना चाहते हैं, क्या वह खेलना नहीं चाहते हैं, यह उनके ऊपर निर्भर है। "

बता दें कि धोनी ने अब तक अपने भविष्य के बारे में बात करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में, धोनी ने कहा था कि उनकी क्रिकेट में वापसी के बारे में सवाल जनवरी 2020 के बाद ही पूछे जाने चाहिए।

'ICC टूर्नामेंट फिसलने पर कोहली-शास्त्री से होगी बात'

'ICC टूर्नामेंट फिसलने पर कोहली-शास्त्री से होगी बात'

हाल के वर्षों में भारत के ICC टूर्नामेंट नहीं जीतने के मुद्दे पर आगे बढ़ते हुए, गांगुली ने कहा कि वह इस बारे में कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के साथ बातचीत करेंगे। भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था जब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 50 ओवर की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

शोएब, कनेरिया के आरोपों के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम ने दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "खिलाड़ियों को उस कमी को दूर करना होगा चाहे वह मानसिक ही क्यों ना हो। यह एक बहुत मजबूत टीम है। उन्होंने इस (2019) विश्व कप में बहुत अच्छा खेला लेकिन वे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गए। "

गांगुली ने बताई टी-20 में एक बड़ी कमी-

गांगुली ने बताई टी-20 में एक बड़ी कमी-

भारत के कप्तान कोहली को साल 2020 के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप के दौरान इस मिथक को तोड़ने का एक और मौका मिलेगा। हालांकि गांगुली का मानना है कि अभी भारत को टी-20 में पहली पारी में बैटिंग को सुधारने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में, टीम बहुत अच्छी तरह से रनों का पीछा करती है क्योंकि वे जानते हैं कि क्या स्कोर हासिल करना है, लेकिन जब वे पहले बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें परेशानी होती है, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें इसे हल करने की जरूरत है।"

Story first published: Sunday, December 29, 2019, 7:44 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+