
इंजमाम ने दिया कनेरिया पर बयान
इसी बीच कनेरिया ने यह भी सफाई दी की भले की कुछ क्रिकेटरों ने उनके साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव किया लेकिन उस समय के पाक कप्तान इंजमाम उल हक का उनका पूरा सपोर्ट रहा। अब इंजमाम उल हक का खुद इस मसले पर बयान आ गया है। इंजमाम ने इस दौरान साफ किया है कि अगर दानिश कनेरिया किसी कप्तान के अंडर में सबसे ज्यादा खेले हैं तो वह इंजमाम ही हैं। पाक पत्रकार साज सादिक ने इंजमाम के हवाले से ट्वीट करते हुए कहा, " "दानिश कनेरिया ने जिस कप्तान के तहत सबसे ज्यादा खेलाथा, वह मैं था और मुझे कभी नहीं लगा कि हमारी टीम में कोई ऐसा है, जो कोई भी खिलाड़ी किसी अन्य खिलाड़ी के साथ बुरा व्यवहार करता है यदि वह गैर-मुस्लिम है। मैंने कभी किसी का एक भी उदाहरण नहीं देखा।"

"पाकिस्तानियों के दिल इतने छोटे नही"
इंजमाम आगे कहते हैं, "मैं दानिश कनेरिया की इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं कि हमारे पास इतने छोटे दिल हैं, कि हम इस तरह की चीज करेंगे और हम किसी को स्वीकार नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि पाकिस्तानियों के दिल बड़े हैं और हम सभी को अपने दिलों में स्वीकार कर सकते हैं"
IND vs AUS ODI Series: सीरीज का पूरा शेड्यूल, टीम, मैच समय, रिकॉर्ड की जानकारी

भारतीय टीम का भी हवाला दिया-
"जब हम शारजाह जैसी जगहों पर जाते हैं, तो भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक ही होटल में होते हैं और मैं अक्सर खिलाड़ियों को एक-दूसरे के कमरे में बैठे, इधर-उधर हँसी-मज़ाक करते हुए देखता हूं। इसलिए दोनों तरफ से मैंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा कि कोई एक साथ खाना नहीं खा रहा है।"

कनेरिया ने किया है नामों का खुलासा करने का दावा
बता दें कि कनेरिया ने इमरान खान और दुनिया के अन्य क्रिकेट प्रशासकों से अपनी बदहाल स्थिति पर ध्यान देने के लिए गुहार लगाई है। जावेद मियांदाद सहित कई लोग इसको कनेरिया का सस्ता प्रचार करने का तरीका भी मान रहे हैं। यहां तक की पीसीबी ने भी मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट लिए थे और बाद में उनको क्रिकेट में फिक्सिंग मामले में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने प्रतिबंधित कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
