VIDEO: फिजाओं में बिखरी मोहब्बत, विराट ने अपनी वेलेंटाइन संग बिताई यादगार शाम
नई दिल्ली। 14 जनवरी को वेलेंटाइन डे पर फिजाओं में मोहोब्बत घुली है। विराट कोहली वैसे तो भारतीय खेलों में एक बड़ा नाम है लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के बीच में छुट्टी लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का एक रोमांटिक रूप भी देखने को मिला है। संभवतः शादी के बाद ऐसा पहली बार है जब कोहली और अनुष्का को एक साथ इतना अच्छा समय बिताने का अवसर मिला है। दोनों साथ में खूबसूरत पल साथ बिता रहे हैं और वेलेंटाइन डे के मौके पर दोनों की साथ में पार्टी करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं।
|
वेलेंटाइन डे से पहले की शाम-
बता दें कि कोहली और अनुष्का न्यूजीलैंड के यादगार टूर से वापस भारत लौट आए हैं। फिलहाल ये जोड़ा आजकल नई दिल्ली में हैं। दोनों ने यह स्पेशल दिन एक करीबी दोस्त के रेस्टोरेंट में मनाया। इस दौरान कोहली के दोस्तों ने जमकर धमाल किया जबकि कोहली इस मौके पर कैमरामैन का रोल निभाते हुए देखे गए। इसके अलावा कोहली ने कई ग्रुप सेल्फी भी ली।
|
ग्रुप सेल्फी और कोहली की मस्ती-
भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के साथ स्वदेश में दो टी-20 मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज में भाग लेना है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि कोहली की इस सीरीज में वापसी होगी। इसी के चलते विराट और अनुष्का न्यूजीलैंड के खूबसूरत नजारों को छोड़कर भारत में आ गए हैं। दिल्ली कोहली का घर भी है और घर जैसा कोई नहीं होता। ये बात आप इस कोहली की मस्ती की वीडियो और तस्वीरों को देखकर भी समझ सकते हैं।
NZVS BAN : विकेटकीपर से हुई 'छोटी चूक' और बांग्लादेश को मुफ्त में मिल गए 5 रन, VIDEO
|
विराट की वेलेंटाइन-
यहीं नहीं, कोहली ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से भी अनुष्का और अपनी वेलेंटाइन फोटो पोस्ट भी की है। इस फोटों में कोहली ने पिछली रात का जिक्र करते हुए कहा है- अपनी वेलेंटाइन के साथ पिछली रात में। बता दें हाल ही में कोहली को आईसीसी के सभी बड़े व्यक्तिगत अवॉर्ड से नवाजा गया था। वे टेस्ट, वनडे और आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
