IND vs NZ: टीम में ऋषभ पंत की जगह और रोल को लेकर टूटी रवि शास्त्री की चुप्पी
नई दिल्ली: पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा चर्चा अगर भारतीय टीम में किसी खिलाड़ी की हो रही है तो वह ऋषभ पंत रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान पंत के हेलमेट पर गेंद लगी और तब से उनकी किस्मत खराब हो गई। पंत चोट से तो उभर गए लेकिन टीम से साइड हो गए क्योंकि फिलहाल उनका रोल बहुत आसानी से लोकेश राहुल निभा रहे हैं।
पंत की दिक्कत यह है कि वे विकेटकीपिंग में इतने सक्षम नहीं हैं कि उनको केवल साहा की तरह केवल कीपिंग के लिए टीम में जगह दी जाए। ऐसे में राहुल अपनी कीपिंग से फिलहाल पंत की कमी सीमित ओवरों में महसूस नहीं होने दे रहे हैं। ऐसे में पंत को लेकर टीम प्रबंधन क्या सोचता है इसकी बानगी रवि शास्त्री के एक ताजा इंटरव्यू से लग जाती है।

रवि शास्त्री ने की पंत की जगह और रोल पर बात
रवि शास्त्री चाहते हैं कि ऋषभ पंत अपने विकेट कीपिंग पर कड़ी मेहनत करें। स्टंप के पीछे पंत की लड़खड़ाहट के कई उदाहरण हैं और वह अभी भी सुधार कर रहे हैं। इसलिए, मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बाहर आकर पंत और उनकी जगह चुप्पी तोड़ी।
B'Day Special: क्रिकेट की आधुनिक 'द वॉल' चेतेश्वर पुजारा की टॉप-5 क्लासिक पारियां

'पंत को अपनी कीपिंग पर करनी होगी बहुत मेहनत'
उन्होंने कहा, 'उन्हें अपनी विकेटकीपिंग पर वास्तव में कड़ी मेहनत करनी होगी। वह एक स्वाभाविक विकेटकीपर नहीं है लेकिन उसे बाकी सारी प्रतिभा मिली है जो बेकार चली जाएगी अगर उसने अपनी कीपिंग पर काम नहीं किया तो। मुझे लगता है कि उसने भी यह महसूस किया है और अगर आप उसे अभी देखते हैं, तो वह अपनी विकेटकीपिंग पर बहुत मेहनत कर रहा है, "शास्त्री ने एक साक्षात्कार में द हिंदू को बताया।

राहुल की कीपिंग में भारत की जीत की हैट्रिक
बता दें कि विराट कोहली भी फिलहाल कह चुके हैं कि टीम फिलहाल उसी सफल फार्मुले पर चलना चाहेगी जिसकी बदौलत उनको हालिया जीत मिली हैं। जब से राहुल ने कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली है तब से भारत लगातार तीन मैच जीत चुका है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि राहुल विकेटकीपिंग से टीम को अलग आयाम देते हैं और उन्हें अतिरिक्त बल्लेबाज की भूमिका निभाने की अनुमति देते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
