IPL 2022 में फिर नजर आयेंगे गौतम गंभीर, लखनऊ की टीम में हुए शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फिलहाल टीमें आईपीएल 2022 के लिये होने वाले मेगा ऑक्शन के लिये कमर कस रही हैंं। इस बीच आईपीएल 2022 में भाग लेने वाली नई फ्रैंचाइजी लखनऊ ने बड़ा ऐलान करते हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार खिताब जिताने वाले कप्तान गौतम गंभीर को अपनी टीम से जोड़ा है। लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2022 के लिये गौतम गंभीर को बतौर मेंटॉर जोड़ा है। इससे पहले फ्रैंचाइजी ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लॉवर को टीम के हेड कोच के रूप में शामिल किया है।
आईपीएल 2018 में आखिरी बार नजर आये गौतम गंभीर खेल के हर प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं और कॉमेंट्री पैनल से जुड़ गये। गौतम गंभीर को इस लीग और खेल से जुड़ा काफी अनुभव है तो वहीं पर लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयंका के साथ उनके रिश्ते भी काफी मजबूत हैं। यही वजह है कि संजीव गोयंका लंबे समय से उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहते थे और शनिवार (18 दिसंबर) को उन्होंने गंभीर की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है।
और पढ़ें: Flashback 2021: साल के वो स्लेजिंग मोमेंटस जब मैदान पर हुई भारतीय खिलाड़ियों की बहस, मिला करारा जवाब
क्रिकबज से बात करते हुए संजीव गोयंका ने बताया कि गौतम गंभीर को हमने अपनी टीम से जोड़ लिया है। गोयंका और गंभीर के रिश्ते पर बात करें तो दोनों लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं और जब आईपीएल में टीम खरीद ली गई तो दोनों ने दोस्ती के रिश्ते को ज्यादा फॉर्मल और प्रोफेशनल रूप दे दिया है। गौतम गंभीर के साथ केकेआर की टीम में उनके पूर्व साथी रह चुके विजय दहिया ने भी टीम के सपोर्टिंग स्टाफ को ज्वाइन किया है।
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इस समय उत्तर प्रदेश की स्टेट टीम के हेड कोच हैं और लखनऊ की फ्रैंचाइजी के साथ सहायक कोच के रूप में नजर आयेंगे। आईपीएल 2022 में पहली बार नजर आने वाली लखनऊ टीम के लिये एंडी फ्लॉवर, गौतम गंभीर और रवि दहिया रणनीति तैयार करते नजर आयेंगे।
और पढ़ें: 'जल्द दिखेगा 2 साल पहले वाला कोहली, ठोंकेगा लगातार शतक', जानें क्यों गावस्कर ने की ऐसी भविष्यवाणी
क्रिकबज से बात करते हुए एंडी फ्लॉवर ने कहा,'मैं लखनऊ की नई टीम के साथ जुड़ने पर काफी उत्साहित हूं और इस मौके को लेकर काफी खुश भी हूं। 1993 के बाद यह पहली बार होगा जब मैं भारत के दौरे पर जाउंगा, मुझे हमेशा से ही भारत का दौरा करने पसंद रहा है, वहां खेलना और कोचिंग करना। भारत में क्रिकेट को लेकर जो जुनून है वह कहीं और देखने को नहीं मिलता। आईपीएल की फ्रैंचाइजी के लिये काम करना मेरे लिये बहुत बड़ा मौका है। मैं लखनऊ की टीम और डॉ गोयंका के साथ करीब से काम करने की ओर देख रहा हूं। मैं इस चुनौती को एक बड़े मौके की तरह भुनाने की कोशिश करूंगा और नई टीम होने के बावजूद कुछ बड़ा करने की कोशिश होगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
