गौतम गंभीर ने युवराज सिंह की बातों का किया समर्थन, कहा- मौजूदा टीम में आदर्श की कमी
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में युवराज सिंह की तरफ से दिये गये उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने पुरानी टीम इंडिया और मौजूदा टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच अंतर की बात की थी। गौतम गंभीर ने शनिवार को इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ी युवराज सिंह की बात से सहमत हैं कि मौजूदा टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव चैट पर रोहित शर्मा और युवराज सिंह बात कर रहे थे जहां पर रोहित शर्मा ने युवराज से पहले की टीम इंडिया और वर्तमान की भारतीय टीम में अंतर बताते हुए कहा था कि पहले की तुलना में मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श की कमी हो गयी है।
और पढ़ें: 31 साल पहले जब भारतीय कप्तान ने 62 गेंदों में लगाया शतक, पर वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं
युवराज ने कहा था कि पिछले साल हार्दिक पांड्या और केएल राहुल जैसी जो घटना हुई थी वो हमारे वक्त में कभी नहीं हो सकती थी।
युवराज की बात से सहमति जताते हुए गौतम गंभीर ने कहा, 'मैं युवराज सिंह से सहमत हूं कि मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी है।'
और पढ़ें: IPL इतिहास की सबसे कामयाब टीम क्यों है चेन्नई सुपर किंग्स, शेन वाटसन ने बताया कारण
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो पर कहा, 'जैसे 2000 में हमारे सामने टीम का मार्गदर्शन करने के लिये द्रविड़, कुंबले, लक्ष्मण, सौरव और सचिन जैसे खिलाड़ी थे।'
गंभीर ने कहा, 'आपके साथ सीनियर खिलाड़ियों का होना भी अहम है जो मुश्किल दौर में आपकी मदद कर सकते हैं। इस समय मुझे नहीं लगता कि भारतीय खेमे में ज्यादा सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने निजी हितों को अलग रखकर युवाओं की मदद करेंगे।'
और पढ़ें: 'धोनी को टीम में दोबारा शामिल करना मुश्किल', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने संन्यास पर दिया बड़ा बयान
उल्लेखनीय है कि युवराज ने अपने पीढ़ी के क्रिकेट और आज के क्रिकेट के बीच के बड़े फर्क को उजागर करते हुए कहा था कि हमारे समय में सोशल मीडिया नहीं था तो कोई भी ध्यान भटकाने वाली बात नहीं थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
