For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गाैतम गंभीर ने दिया शाहिद अफरीदी को करारा जवाब, कहा- भारत आओ, करवाता हूं तुम्हारा इलाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटरों की पाकिस्तान क्रिकेटरों के साथ मैदान पर कई बार तू-तू मैं-मैं देखने को मिली है। दोनों देशों के बीच मैच जब होता है तो मैदान पर खिलाड़ियों की आपसी लड़ाई भी देखने को मिलती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल मैच के दाैरान ही भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी आमने-सामने होते हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूकते। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी(Shahid Afridi) ने गाैतम गंभीर(Gautam Gambhir) को बिगड़ा हुआ खिलाड़ी कहा था। यह भी कहा था कि उन्होंने महान होने वाले कोई रिकाॅर्ड नहीं बनाए, जिसका जवाब गाैतम गंभीर ने उन्हें अब अपने कड़े शब्दों में दिया है।

दिया यह जवाब

क्रिकेट छोड़ने के बाद बीजेपी पार्टी में शामिल हो चुके गंभीर ने अफरीदी को ट्विटर के जरिए जवाब देते हुए कहा, ‘तुम मजाकिया व्यक्ति हो! कोई नहीं, हम अब भी पाकिस्तानी लोगों को इलाज के लिए वीजा दे रहे हैं. मैं खुद तुम्हें मनोचिकित्सक के पास लेकर जाऊंगा।' अफरीदी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। वे पहले भी भारतीय टीम या खिलाड़ियों के बारे में विवादित बयान देते रहे हैं।

IPL 2019 : बेटे ने मैदान पर बरसाए रन तो देख पिता करने लगा भांगड़ा, देखें वीडियो

क्या कहा था अफरीदी ने

क्या कहा था अफरीदी ने

इस पूर्व धुआंधार आलराउंडर ने अपनी आत्मकथा ‘गेम चेंजर'(Game Changer) में व्यांग्यत्मक रूप में गंभीर के बारे में लिखा कि वे इस तरह का व्यवहार करते हैं जैसे डॉन ब्रैडमैन और जेम्स बॉन्ड दोनों की काबिलियत' रखते हों। उनका रवैया भी अच्छा नहीं है। ना ही उनके कोई महान रिकार्ड हैं। अफरीदी ने लिखा है कि गंभीर की अपनी कोई खास पर्सनालिटी नहीं है। वे निगेटिव शख्स हैं।

वर्ल्ड कप 2019 : युवराज का बड़ा बयान आया सामने, बोले- यह खिलाड़ी बरसाएगा रन

नहीं बनती है एक-दूसरे के साथ

नहीं बनती है एक-दूसरे के साथ

बता दें कि इन दोनों क्रिकेटरों की एक-दूसरे के साथ बिल्कुल नहीं बनती है। दोनों को कई बार मैदान पर एक-दूसरे को गाली-गलाैच करते हुए देखा गया है। भारत-पाक के बीच कानपुर में 11 नवंबर 2007 को एक वनडे मैच खेला गया था। इस मैच के दाैरान अफरीदी ने गंभीर को लताड़ा तो गंभीर ने भी रन लेते वक्त उनसे कंधा मार दिया। इसके बाद दोनों में तीखी बहस होने लगी। बाद में अंपायर को बीच में आकर मामला शांत करना पड़ा।

Story first published: Saturday, May 4, 2019, 15:50 [IST]
Other articles published on May 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+