
डीडीसीए पद के सही उम्मीदवार है गौतम गंभीर
गौतम गंभीर को डीडीसीए के अध्यक्ष पद का सही उम्मीदवार बताते हुए एक अधिकारी ने कहा कि इस पद के लिये गौतम गंभीर से बात की गई है। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तक पर खेलने का अनुभव है तो वह आईपीएल में 2 बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खिताब जिता चुके हैं। ऐसे में उनके वह उपयुक्त अनुभव है जिसकी दरकार डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने की है।

डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने के लिये यह काम करेंगे गौतम गंभीर
अधिकारी ने गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए बताया कि वह डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने के लिये क्या कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ' गौतम गंभीर से जब बात की गई तो उन्होंने बताया है कि वह डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने के लिये क्या-क्या कर सकते हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का भविष्य बदला था। दिल्ली क्रिकेट में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। हमने देखा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने प्रशासक के तौर पर अपनी नेतृत्व क्षमता का किस तरह से निभाया है। इसी तरह हमें लगता है कि गौतम गंभीर भी इस समय डीडीसीए के लिए सही विकल्प साबित होंगे।'

सालाना बैठक में चले लात-घूंसे, गंभीर ने की सख्त कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि रविवार को हुई डीडीसीए की सालाना बैठक में जमकर लात-घूंसे चले। खुद गौतम गंभीर ने इसको लेकर एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें डीडीसीए के अधिकारी आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं।
गौतम गंभीर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इन अधिकारियों पर कार्रवाई करने और डीडीसीए में एक सख्त अध्यक्ष को पद पर बिठाने की मांग की है।
वहीं इस मुद्दे पर डीडीसीए अधिकारी ने कहा,' हाल ही में बीजेपी के कुछ अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति को समझने के लिये उनसे संपर्क किया था लेकिन कल (रविवार) के वाक्ये के बाद तो यह साफ लग रहा है कि एक सख्त इंसान के तौर पर गौतम गंभीर डीडीसीए के अध्यक्ष पद के लिये उपयुक्त उम्मीदवार रहेंगे। हां, उन्होंने इससे संबंधित बातों में रुचि दिखाई है। नए साल में उनसे और मुलाकातें हो सकती हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
