For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर दानिश कनेरिया का बड़ा खुलासा, कहा- फिक्सर को सारी टीम जानती थी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज और हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया को लेकर मामला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के खुलासे के बाद से ही पूर्व खिलाड़ी और पीसीबी ने दानिश कनेरिया पर आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। नतीजन शनिवार को अपने यू-ट्यूब चैनल पर शोएब अख्तर ने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया और कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।

और पढ़ें: Wisden ने जारी की टी20 टीम ऑफ डिकेड, विराट कोहली समेत 2 भारतीय शामिल, पाकिस्तान को फिर नहीं मिली जगह

वहीं जावेद मियांदाद समेत कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने दानिश कनेरिया को पैसों के लिये कुछ भी बयान देने वाला बताते हुए कहा कि वह एक फिक्सर रहा है, उससे सस्ती लोकप्रियता के लिये इसके अलावा कुछ भी उम्मीद नहीं कर सकते। अपने ऊपर लगातार हो रही इस आक्रामक बयानबाजी से आहत होकर दानिश कनेरिया ने रविवार को अपना एक वीडियो जारी किया और बताया कि मेरे केस को बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है।

और पढ़ें: रिकी पॉन्टिंग ने चुनी टेस्ट में दशक की बेस्ट टीम, इस भारतीय को मिली कमान, इंग्लैंड का रहा दबदबा

दानिश कनेरिया ने कहा- मुझ पर आरोप लगाने वाले मेरे चार्जेस के बारे में भी नहीं जानते

दानिश कनेरिया ने कहा- मुझ पर आरोप लगाने वाले मेरे चार्जेस के बारे में भी नहीं जानते

यू-ट्यूब पर जारी किये गये इस वीडियो में दानिश कनेरिया ने दावा किया है कि मेरे केस को लोग गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘मेरे केस को हमेशा से गलत तरह से पेश किया गया। जब लोगों के पास सच्चाई बयां करने का मौका होता है वे ऐसा नहीं करते। वो तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करते हैं। मैं आप सबके सामने अपनी वास्तविकता बता रहा हूं। मेरे मामले में जिन लोगों ने मेरा उससे परिचय कराया, वे कौन थे। मेरा मामला सभी के सामने खुला है। इन लोगों को तो यह तक नहीं पता कि मुझ पर चार्जेस क्या लगे थे।'

सट्टेबाज को पूरी पाकिस्तान की टीम जानती थी

सट्टेबाज को पूरी पाकिस्तान की टीम जानती थी

2012 में हुए इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में दानिश कनेरिया पर खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग के लिये उकसाने का केस दर्ज था जिसे कनेरिया के स्वीकार कर लेने के बाद आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

दानिश कनेरिया ने दावा किया कि उन्होंने जिस सट्टेबाज के कहने पर यह किया था उसे पूरी पाकिस्तान टीम और बोर्ड जानता था। वह अक्सर पाकिस्तान टीम के साथ आधिकारिक दौरों पर जाया करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सट्टेबाज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को जानता था और उन्हीं ने उससे यह कह कर मिलवाया था कि आप हिंदू हैं और यह भी हिंदू हैं।

हिंदू कहकर सट्टेबाज से मिलवाया पीसीबी अधिकारियों ने

हिंदू कहकर सट्टेबाज से मिलवाया पीसीबी अधिकारियों ने

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की पूरी टीम उस व्यक्ति (सट्टेबाज) को जानती थी और अधिकारी भी। वह व्यक्ति आधिकारिक दौरों पर पाकिस्तान आता रहता था। उसे पीसीबी आमंत्रित करता था। मैं कभी उसे निजी तौर पर नहीं जानता था। मेरा उससे यह कहकर परिचय कराया गया था क्योंकि हम दोनों एक ही धर्म से जुड़े थे।'

देश बेचने वालों का होता है सम्मान, मेरी नहीं की गई मदद

देश बेचने वालों का होता है सम्मान, मेरी नहीं की गई मदद

2012 के इस फिक्सिंग विवाद पर बात करते हुए कनेरिया ने कहा, ‘कोई भी इस बारे में क्यों बात नहीं करता। वे सच्चाई क्यों बयां नहीं करते। मैंने अपनी पूरी जिंदगी क्रिकेट ईमानदारी के साथ खेला। यहां तो उन लोगों का टीम में स्वागत होता है,

सम्मान होता है जिन्होंने देश को बेच दिया और पैसे लिये। मैंने तो बैन स्वीकार किया उसके बावजूद न बोर्ड और न सरकार किसी ने मेरी मदद नहीं की।'

आपको बता दें कि इस फिक्सिंग विवाद में दानिश कनेरिया की काउंटी टीम एसेक्स के साथी खिलाड़ी मर्विन वेस्टफील्ड को दो महीने की जेल की सजा हुई थी। उन्होंने सट्टेबाज अनु भट्ट से एक ओवर में 12 रन देने के लिए 7862 डॉलर लेने की बात स्वीकार की थी। कनेरिया को इस मामले में बिचौलिया करार दिया गया था जिन्होंने मर्विन का परिचय भट्ट से कराया था।

Story first published: Monday, December 30, 2019, 14:57 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+