For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दानिश कनेरिया मामले पर गौतम गंभीर बोले, सामने आया पाकिस्तान का असली चेहरा

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया के टीम के अंदर हिंदू खिलाड़ियों के साथ होने वाले बुरे बर्ताव के खुलासे के बाद से लगातार बयानबाजी जारी है। यह बयानबाजी भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ियों की ओर से जारी है। इस फेहरिस्त में अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर का भी नाम जुड़ गया है।

और पढ़ें: Year Ender: साल की वो 4 बेस्ट टेस्ट पारियां जिन्हें देख उड़ जाते हैं होश, 4 गुना हो जाता है रोमांच

गौतम गंभीर ने दानिश कनेरिया मामले पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम हिंदू होने के कारण साथी खिलाड़ियों के बुरे बर्ताव को झेलने के खुलासे ने पाकिस्तान का असली चेहरा दिखा दिया है।

और पढ़ें: SA vs ENG: एंडरसन के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

हिंदू होने के नाते दानिश कनेरिया से भेदभाव, बेहद शर्मनाक

हिंदू होने के नाते दानिश कनेरिया से भेदभाव, बेहद शर्मनाक

गौतम गंभीर ने कहा, ‘पाकिस्तान में धर्म विशेष का होने के चलते भेद-भाव झेलना इसका असली चेहरा दिखाता है। भारत में मोहम्मद अजहरूद्दीन जैसे कप्तान हुए हैं जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करते रहे हैं। शर्म की बात तो यह है कि यह सब उस देश में हो रहा है जिसका प्रधानमंत्री खुद पाकिस्तानी टीम का कप्तान चुका हो।'

उन्होंने कहा,' इमरान खान खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं। कनेरिया ने अपने देश के लिये इतने टेस्ट मैच खेले हैं और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है बावजूद इसके अगर उसे यह सब झेलना पड़ रहा है तो बेहद शर्मनाक है।'

शोएब अख्तर ने किया था खुलासा, साथ खाना खाने से कतराते थे पाकिस्तानी खिलाड़ी

शोएब अख्तर ने किया था खुलासा, साथ खाना खाने से कतराते थे पाकिस्तानी खिलाड़ी

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक स्पोर्टस शो पर दावा किया था कि उनके साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया को कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों से पक्षपातपूर्ण बर्ताव झेलना पड़ा था।

शोएब अख्तर ने खुलासा करते हुए दावा किया था कि उनके साथी खिलाड़ी दानिश के साथ सिर्फ इसलिये खाना नहीं खाते थे क्योंकि वह एक हिंदू था। वो कहते थे यह बदजात यहां से खाना कैसे ले रहे हैं।

शोएब अख्तर के इस दावे के बाद दानिश कनेरिया भी खुलकर सामने आ गये और शोएब अख्तर के दावे का समर्थन किया।

जल्द नामों का खुलासा करेंगे दानिश कनेरिया

जल्द नामों का खुलासा करेंगे दानिश कनेरिया

कनेरिया ने कहा,'शोएब भाई महान खिलाड़ी हैं। वह अपनी गेंदबाजी की ही तरह बातें भी खरी-खरी करते हैं। जब मैं खेलता था तो इन मसलों पर बोलने की हिम्मत नहीं थी लेकिन शोएब भाई के बयान के बाद मुझमें यह बात करने की हिम्मत आ गई है। हालांकि इस दौरान इंजी भाई (इंजमाम उल हक), मोहम्मद युसूफ और यूनिस भाई ने भी हमेशा मेरा साथ दिया।'

कनेरिया ने कहा कि वो जल्द ही उन साथी खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे जिन्होंने उनका साथ नहीं दिया और हिंदू होने के चलते उनके साथ भेदभाव किया।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 16:35 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+