For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गाैतम गंभीर की ऋषभ पंत को वार्निंग- संभल जाओ, नहीं तो ये खिलाड़ी तैयार है

नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के लिए तैयार करने की प्लानिंग है लेकिन पंत उम्मीदों के मुताबिक ठीक नहीं उतर रहे। जहां उन्हें विकेटकीपिंग में अभी काफी कुछ सीखने को है वहीं बैटिंग दाैरान काैन सी कंडिशन में किस तरह खेलना है, यह जानने की भी जरूरत है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस सीरीज में उन्होंने रन नहीं बनाए तो वह टीम से अपनी जगह खो सकते हैं।

गंभीर ने कही ये बात

गंभीर ने कही ये बात

गंभीर के मुताबिक पंत को संभलना होगा, नहीं तो संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी टीम में जगह पाने के लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप में पंत ने 4 मैचों में 29 के औसत से 116 रन बनाए। विंडीज में वो 2 वनडे मैचों में 20 रन ही बना सके। पंत की दिक्कत उनका शॉट सेलेक्शन भी है, जिस कारण उनकी कई बार आलोचना हो चुकी है। गंभीर ने अपने कॉलम में लिखा है, "रिषभ पंत हमेशा रोमांचक खेल दिखाते हैं, लेकिन उन्हें पीछे मुड़कर देखना होगा। उन्हें मेरे पसंदीदा संजू सैमसन कड़ी चुनौती दे रहे हैं। यह एक रोचक सीरीज है क्योंकि अगले साल टी-20 विश्व कप के लिए कई खिलाड़ी व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में उनको दमदार परफॉर्मेंस देनी होगी।"

VIDEO : पहले जमकर की हूटिंग, अब इंग्लैंड के फैंस ने इस अंदाज में दी स्मिथ को 'विदाई'

फाॅर्म में हैं संजू

फाॅर्म में हैं संजू

बता दें कि पंत को नंबर 4 के लिए भी आजमाया गया है लेकिन वो कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए। ऐसे में अब संजू पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। संजू ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम में जगह बनाई। वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए संजू को चुना गया। अपने पहले मैच में तो सैमसन फ्लॉप रहे लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने 48 गेंदों में 91 रन ठोके। इस मुकाबले में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। ऐसे में अब पंत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बचे 2 टी20 मैचों में जबरदस्त खेल दिखाना होगा। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है जो धर्मशाला में होना था।

भज्जी भी कर चुके हैं सपोर्ट

भज्जी भी कर चुके हैं सपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स के स्टाइलिश बल्लेबाज संजू सैमसन को भुलाया नहीं जा सकता है। संजू सैमसन ने इस सीजन में अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हाल ही में हरभजन ने चाैथे नंबर पर संजू को भेजने की बात कही थी, जिसके जवाब में गंभीर ने कहा था, 'हां हरभजन सिंह, उनके कौशल और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए दक्षिण भारत का ये स्टार, संजू सैमसन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भी बल्लेबाजी कर सकता है।'

Story first published: Monday, September 16, 2019, 11:06 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+