
गंभीर ने की युवराज की जर्सी को रिटायर करने की मांग
इस जर्सी को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ने बीसीसीआई से एक बड़ी मांग की है। दरअसल जैसे ही युवराज ने अपने संन्यास की घोषणा की वैसी ही सोशल मीडिया पर उनके लिए संदेशों की बाढ़ आ गई। ऐसे में गंभीर ने भी युवराज को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। गंभीर ने सबसे पहले युवराज को प्रिंस के नाम से संबोधित करते हुए उनके यशस्वी करियर के लिए बधाई दी। गंभीर ने इस दौरान युवराज को भारत का सफेद गेंद से खेलने वाला बेस्ट खिलाड़ी भी बताया।
|
युवराज की जर्सी का नंबर है 12
इसके बाद गंभीर ने बीसीसीआई से आग्रह किया कि खेल की यह संस्था अब नंबर 12 की जर्सी को भी रिटायर कर दे। यही युवराज के लिए लिए सच्चा सम्मान होगा। आपको बता दें कि खेल में महान खिलाड़ियों के साथ उनके जर्सी नंबर को भी रिटायर करने की परिपाठी रही है। गंभीर ने अंत में यह इच्छा प्रकट की काश वे भी युवराज की तरह बल्लेबाज कर पाते।
क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज ने बताया क्या है उनका फ्यूचर प्लान

एक योद्धा की विदाई-
इसी बीच जब युवराज ने संन्यास लिया तो उनके शब्द कुछ इस तरह से थे- "इस खेल के प्रति मेरी भावना को शायद मैं शब्दों में नहीं बता सकता लेकिन इस खेल ने मुझे लड़ना सिखाया, मुझे जीना सिखाया, गिरकर उठना सिखाया और कैसे कठिन परस्थितियों से लड़ना सिखाया। मैं जीवन में सफल होने से अधिक असफल हुआ लेकिन मैं ने कभी जीवन में हार नहीं मानी और जब तक सांस है तब तक न कभी हार मानूंगा। क्रिकेट ने मुझे सबसे अधिक यही सिखाया है। मैं ने अपने जीवन में क्रिकेट को अपना दिल और अपनी जान सब कुछ दिया जब से मैं ने इसे चुना और खासकर तब जब मैं ने अपने देश का नेतृत्व किया। मैं ने बचपन से अपने पिता के लिए एक सपना देखा कि मैं वर्ल्ड कप खेल सकूं और जीत पाऊं, मुझे इस बात की खुशी है कि मैं उनका यह सपना पूरा कर सका।"


Click it and Unblock the Notifications
