पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद इरफान स्पॉट-फिक्सिंग मामले में सस्पेंड
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर क्रिकेट के मैदान से आ रही है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने क्रिकेटर मोहम्मद इरफान को स्पॉट-फिक्सिंग मामले में आज सस्पेंड कर दिया है। इसफान से पहले बोर्ड शारजील खान, खालिद लतीफ और नासिर जमशेद को भी फिक्सिंग के मामले में सस्पेंड कर चुका है।
इस मामले में जानकारी लाहौर में मीडिया से शहरयार ने दी, जिन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही थी। शारजील खान और खालिद लतीफ के खिलाफ सबूत मिले थे जिसके कारण उन दोनों को पहले ही पीएसएल से वापस भेज दिया गया है।
इरफान के मामले में फैसला आज आया
लेकिन इरफान के मामले में फैसला आज आया है, इस कारण बोर्ड ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, जुल्फिकार बाबर और शाहजेब हसन को गलत नहीं पाया गया है।
तीनों पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के सदस्य
मालूम हो कि शारजील, खालिद और इरफान तीनों पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम की ओर से खेलते हैं, जिसके कैप्टन तूफानी क्रिकेटर मिस्बाह उल हक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
