Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी की धीमी पारी के बचाव में आए गांगुली, सचिन को दिया यह 'जवाब'

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के 28वें मैच में भले ही टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली हो लेकिन धोनी की धीमी पारी की खूब आलोचना हो रही है। सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी ने भी माही के एप्रोच की आलोचना की तो ट्रोलर्स ने उनकी पुरानी पारियों के स्कोर कार्ड दिखाकर तीखे सवाल पूछ दिए। माही की जमकर हो रही आलोचना के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उनके बचाव में आए हैं। जानिए उन्होंने ऐसा क्या कहा जिससे धोनी के आलोचकों की बोलती बंद हो गई है।

गांगुली ने किया बचाव

गांगुली ने किया बचाव

सॉउथैंप्टन के स्लगिश पिच पर धोनी ने 52 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया अपने निर्धारित 50 ओवरों में अफगानिस्तान के खिलाफ महज 224 रन ही जुटा पाई थी। माही के बचाव में अब गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा कि "मुझे इस बात का विश्वास है कि धोनी अपने आलोचकों को टूर्नामेंट में जवाब देंगे। इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता है कि धोनी के पास क्लास है और वो इस टूर्नामेंट में अपना प्रभाव जरूर छोड़ेंगे। " क्रिकेट के कई आलोचकों ने धोनी की धीमी पारी के बाद उनकी जमकर आलोचना की है।

READ MORE : वर्ल्ड कप 2019 : 8 टीमें 4 जगह, क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा 'गणित'

क्या सचिन के बयान पर बोले सौरव?

क्या सचिन के बयान पर बोले सौरव?

भारतीय टीम में एग्रेसिव क्रिकेट के जनक कहे जाने गांगुली (दादा) ने धोनी के बचाव में आगे कहा " हम सभी जानते हैं कि वो कितने शानदार खिलाड़ी हैं। इस वर्ल्ड कप में भी धोनी यह साबित करेंगे कि वो टीम के लिए कितने अहम हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी धीमी पारी सिर्फ एक मैच हो सकता है। गांगुली का यह बयान तब आया है जब सचिन ने माही की पारी की आलोचना की थी। सचिन ने धोनी के इंटेंट पर सवाल उठाया था जिसके बाद कई क्रिकेट विश्लेषकों ने भी इस पर अपनी राय दी थी।

क्या धोनी दे पाएंगे जवाब ?

क्या धोनी दे पाएंगे जवाब ?

आपको बता दें इससे पहले सचिन और सौरव पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैच खेलने या न खेलने पर भी आमने-सामने आ गए थे। हालांकि बाद में सचिन ने एक ट्वीट कर अपना स्टैंड साफ किया था। सचिन ने तब कहा था "क्यों हम पाकिस्तान के खिलाफ न खेलकर दो अंक गवाएं जिसके जवाब में गांगुली ने कहा था वो दो अंक चाहते हैं और मैं वर्ल्ड कप। क्या भारतीय क्रिकेट के इन दो दिग्गजों ने धोनी की धीमी पारी पर अपनी राय देकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है इसका जवाब शायद धोनी से बेहतर कोई नहीं दे पाएगा। क्रिकेट प्रशंसकों को धोनी की एक धमाकेदार पारी का इंतजार है।

विराट के टॉस जीतते ही हो गया तय, विंडीज के खिलाफ पक्की है टीम इंडिया की जीत

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 15:17 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+