बूम-बूम अफरीदी ने किया नेक काम, खुदा कसम बड़े अच्छे हैं...
नई दिल्ली। अक्सर विवादित बयान या विवादित हरकतों के कारण चर्चा में रहने वाले पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इस बार दिल जीतने वाला काम किया है। अफरीदी ने दुबई की जेलों में बंद अपने देश के कैदियों को छुड़ाने के लिए बड़ी पहल की है।
अफरीदी कराएंगे 25 कैदियों को रिहा
दुबई के प्रमुख अखबार खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक अफरीदी ऐसे 25 कैदियों को जेल से रिहा कराने जा रहे हैं जो कि छोटे-मोटे वित्तीय मामलों के कारण जेल में बंद हैं और अपने परिवार से दूर रहने का गम झेल रहे हैं। अफरीदी 25 कैदियों को रिहा करवाने के लिए 21 हजार डॉलर देने को राजी हुए हैं।
लोगों के दिलों पर छा गए अफरीदी
दुबई पुलिस के मानवाधिकार महानिदेशालय के महानिदेशक डॉ मोहम्मद अल मुर्र ने कहा है कि कैदियों की रिहाई के लिए अफरीदी 80000 दरहम (21781 डॉलर), करीब 14 लाख रुपए का भुगतान करेंगे। जिसके बाद पाकिस्तानी और दुबई के मीडिया जगत में अफरीदी ही अफरीदी छाए हुए हैं। लोगों ने शाहिद की तारीफ में कसीदे ही पढ़ डाले हैं। लोगों ने उन्हें खुदा का बंदा करार दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
