IPL Auction 2020: नीलामी में सबसे अलग नजर आयेगी सीएसके, इन खिलाड़ियों पर लगा सकती है दांव
नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास सबसे ज्यादा बार फाइनल मैच में शिरकत करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी गुरुवार को होने वाली नीलामी के लिये कमर कस ली है। आईपीएल फ्रैंचाइजियों में डैड ऑर्मी के नाम से मशहूर इस टीम ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है सिर्फ 5 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास 14.60 करोड़ रुपये हैं, और उसे 2 विदेशी खिलाड़ी सहित पांच खिलाड़ी खरीदने है। ऐसे में टीम के पास काफी पैसा है जिसके साथ वह अच्छे प्लेयर्स के पीछे जा सकती है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से अनुभव और युवा शक्ति का मेल रहा है, ऐसे में टीम उन खिलाड़ियों के लेना चाहेगी जिसमें उसका पक्ष कमजोर नजर आता है।
और पढ़ें: IPL Auction 2020: 11 खिलाड़ियों के लिये दिल्ली लगायेगी बोली, इन प्लेयर्स पर होगी नजर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की जगह बैक अप ऑलराउंडर की जरूरत होगी, अक्सर देखा गया है कि ब्रावो चोट की वजह से टीम से बाहर हो जाते हैं और इस स्थिति में सीएसके की टीम परेशानियों से जूझती है। इस बार टीम रिस्क नहीं लेना चाहेगी और किसी बैक अप ऑलराउंडर के पीछे जाना चाहेगी।
चेन्नई की टीम ऐसे गेंदबाजों पर भी दाव लगा सकती है तो गति परिवर्तन में माहिर हो, इसके पीछे का मुख्य कारण है चेन्नई की पिच जो कि आमतौर पर काफी धीमा नजर आता है।
और पढ़ें: IPL Auction 2020: नीलामी में सबकी नजरें आरसीबी की टीम पर, इन खिलाड़ियों पर लगा सकती है दांव
टीम को सिर्फ 2 विेदेशी खिलाड़ियों पर खर्च करना है तो वह उन पर ज्यादा रकम खर्च कर घरेलू खिलाड़ियों को सस्ते में खरीदना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विदेशी खिलाड़ियों में सैम करन, क्रिस मॉरिस, जेसन होल्डर और पैट कमिंस पर बोली लगा सकती है जबकि घरेलू खिलाड़ियों में वह पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा और जयदेव उनादकट को अपने खेमें में लेने की कोशिश कर सकती है।
और पढ़ें: आईपीएल से जुड़ी हर अपडेट के लिये क्लिक करें
फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, केदार जाधव, लुंगी नगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू सिंह, एमएस धोनी, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
