IPL Auction 2020: आखिर क्यों बेस प्राइज से 8 गुना ज्यादा में मुंबई ने कूल्टर नाइल को खरीदा?
कोलकाता: मुंबई इंडियंस की टीम में ज्यादा कमियां निकालना आसान बात नहीं है। यह आईपीएल की सबसे दमदार टीमों में से एक है जिसके चलते इसने चार बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने एक कप्तान के तौर पर जितना नाम मुंबई इंडियंस की कमान संभालकर कमाया है उतना उनको शायद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिलना मुश्किल है। इस बेजोड़ बल्लेबाज ने चारों बार अपनी कप्तानी में मुंबई को खिताब दिलवाया।

1 करोड़ के बेस प्राइज से 8 करोड़ में बिके नाइल
इसके बावजूद यह टीम भी परफेक्ट नहीं है और इसके कुछ कारण हैं जिनके चलते मुंबई ने आईपीएल 2020 नीलामी में कंगारू तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को 8 करोड़ रुपए में खरीदा है।
IPL Auction 2020: 10 करोड़ में बिके मॉरिस क्या RCB की दो बड़ी कमियों से निपट पाएंगे?
दरअसल मुंबई की टीम एक सुंतलित टीम है लेकिन बार तस्वीर का रूख दूसरा है क्योंकि मुंबई के दो बेहद अहम खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह अपने कमर की चोटों से उभरने के बाद वापसी करेंगे जिसके चलते मुंबई टीम प्रबंधन को कम से एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो इन दोनों के गेंदबाजी रोल के बीच में कहीं फिट हो सके। हार्दिक जहां ऑलराउंडर हैं तो वहीं बुमराह विशुद्ध डेथ बॉलिंग विशेषज्ञ हैं।

जानिए क्या रहा इस बिक्री का अहम कारण-
हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए एक टीम से लसिथ मलिंगा भी अपने अंतिम दौर में चल रहे हैं जिसके चलते मुंबई को एक ऐसे निवेश की दरकार है जो आने वाले लंबे समय में मलिंगा की भी जगह भर सके।
ऐसे में मुंबई के लिए दांव लगाने का एक सही समय अब था और कुल्टर नाइल को 1 करोड़ के बेस प्राइज से उठाकर 8 करोड़ रुपए में खरीदकर फ्रेचाइंजी ने भविष्य की ओर अपनी गंभीरता दिखाई है। कूल्टर नाइल एक कंगारू तेज गेंदबाज हैं और उनका आईपीएल रिकॉर्ड भी शानदार है।

नाइल का रिकॉर्ड शानदार
नाइल ने 26 आईपीएल मैचों की 25 पारियों में महज 19.97 के औसत के साथ 36 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी भी 8 से कम का रहा है। मजेदार बात यह भी है कि नाइल को मुंबई की ओर से पहले खेलने का अनुभव भी है।
बता दें कि नीलामी की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने ही की थी और उन्होंने क्रिस लिन को उनके बेस प्राइज पर खरीदा था। लिन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
